छत्तीसगढ़

CG Forest Guard Bharti: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका..फॉरेस्ट गार्ड में 1484 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू..

रायपुर: छत्तीसगढ़ वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। वनरक्षक रिक्ति 2023 के तहत योग्य नागरिक ऑनलाइन आवेदन करते हैं। रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है जिसके लिए आप देय तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ वनरक्षक रिक्ति 2023 के लिए रिक्ति विवरण, आवेदन पत्र, आयु सीमा, दक्षता, वेतनमान आदि का अध्ययन करने के बाद उम्मीदवार छत्तीसगढ़ वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgforest.com पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता : किसी भी संस्था / बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.

उम्र सीमा : आवेदक का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व आश्रित संग्राम सेनानी जो आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट अनुमन्य हैं.

चयन प्रक्रिया : दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक माप तौल और लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थी का चयन किया जायेगा.

आवश्यक दस्तावेज : अर्हता संबंधी योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास का प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र तथा भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय एवं जांच के समय छाया प्रति जमा करना होगा.

साक्षात्कार / कौशल परीक्षा और लिखित परीक्षा के समय निम्न अभिलेखों की मूल प्रति के साथ अभ्यर्थी को उपस्थित होना अनिवार्य है.

  1. दसवीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूची.
  2. जन्म तिथि के समर्थन में पूर्व माध्यमिक या बोर्ड 8वीं की परीक्षा पास अंकसूची.
  3. राज्य स्तर संबंधित काउंसिल से जीवित रजिस्ट्रेशन सर्टिफ़िकेट.
  4. फोटो पहचान प्रमाण पत्र.
  5. उम्मीदवार का नवीन फोटो एवं हस्ताक्षर.
  6. जाति प्रमाण पत्र.
  7. आधार कार्ड.
  8. उक्त अभिलेखों का एक स्वप्रमाणित सेट अभ्यर्थियों को उपस्थिति के समय प्रस्तुत करना होगा तथा किसी भी समय या किसी भी प्रकार से दस्तावेज़ों के असत्य पाए जाने पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति अमान्य की जा सकेगी.

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी के पास छत्तीसगढ़ राज्य निवासी प्रमाण पत्र एवं भारत का नागरिक होना चाहिए.

प्रथम चरण : शारीरिक मानक परीक्षण

द्वितीय चरण : इसके बाद अभ्यर्थी का शारीरिक माप तौल (CG Forest Physical Measurement Test) किया जाएगा जिसके बारे में आप नीचे देख सकते है –

लिंग ऊंचाई सीना (सभी वर्ग)
पुरुष (अनुसूचित वर्ग) 152 सेमी. 79 सेमी. (न्यूनतम 05 सेमी. होना आवश्यक है)
महिला 145 सेमी. —–
पुरुष (अन्य वर्ग) 163 सेमी. —–

तृतीय चरण : छत्तीसगढ़ वन विभाग वन रक्षक भर्ती हेतु उम्मीदवारों को पैदल चाल परिक्षण भी पूरा करना होगा जिसमें

लिंग पैदल चाल समय अवधि
पुरुष 25 किलोमीटर 04 घंटे
महिला 14 किलोमीटर 03 घंटे
ट्रांसजेंडर 800 किलोमीटर 02 घंटे

मेडिकल टेस्ट : फिजिकल टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, जिसकी जाँच मानक के अनुसार की जाती है.

लिखित परीक्षा : वन विभाग की लिखित परीक्षा प्रतिवर्ष मई या जून महीने में आयोजित की जाती है, इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाते है, जिसकी समयावधि दो घंटे होती है. सम्पूर्ण प्रश्न पत्र को चार भागों में विभाजित किया जाता है. प्रथम भाग में 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान से संबंधित होते है, द्वितीय भाग में 25 प्रश्न गणित से पूछे जाते है, इन प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल से होता है. तृतीय भाग में 25 प्रश्न पर्यावरण, सामान्य विज्ञान, पारिस्थतिकी, जैव विवधता से संबंधित होते है और चतुर्थ भाग में 20 प्रश्न हिंदी भाषा से पूछे जाते है.

वेतनमान : इस पद पर चयन होने वाले अभ्यर्थी को प्रतिमाह ₹ 5200-20200 ग्रेड वेतन 1900 देय होगा साथ ही अन्य भत्ता प्रदान किए जाते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां :

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 20 मई, 2023

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 11 जून, 2023

 

Back to top button