नई दिल्ली। आज से मई महीना शुरू हो चुका है। इस महीने बैंकों में 14 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। भारत में मई 2024 में रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार सहित 14 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अवकाश सूची में कहा गया है कि 1 मई, 2024 को महाराष्ट्र दिवस और मई दिवस के उपलक्ष्य में कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
1 मई: महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस (मजदूर दिवस)–महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, केरल, बंगाल, गोवा, बिहार में बैंक बंद हैं।
7 मई: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के कारण गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
8 मई: रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन के मौके पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
10 मई: बसव जयंती/अक्षय तृतीया के अवसर पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
11 मई: दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
13 मई: लोकसभा चुनाव के कारण इस दिन श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
16 मई: राज्य दिवस- (गुरुवार)- सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
23 मई: बुद्ध पूर्णिमा के कारण प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
25 मई: लोकसभा चुनाव और दूसरे शनिवार के कारण अगरतला और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे।
5, 12, 19 और 26 मई को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।



