दुर्ग/ फरार सट्टेबाज के घर जश्न मनाने जुगलबंदी करने वाले पूर्व छावनी थानेदार और जामुल टी आई को वीडियो के मामले पर पुलिस मुख्यालय ने इस बार सख्ती दिखाई है दोनों थानेदार को सीधे पी एच क्यू में अटैच करने का आदेश डी जी पी ने दिया है.साथ ही एक पुलिस अधिकारी सुखनंदन राठौर को इस मामले में अभय दान मिल जाना हैरत माना जा रहा है.

मामले में मिली जानकारी के अनुसार पिछले समय दुर्ग जिले के दो थानेदार और एक पुलिस अधिकारी को सट्टे बाजी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी के घर जश्न मानते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर धूम मचाया था इस मामले में दोनों थानेदार को पी एच क्यू से आदेश जारी में पी एच क्यू पोस्टिंग दी गई है पुलिस के जानकर इसे सजा के तौर पर मान रहे है. साथ ही एक पुलिस अधिकारी सुखनंदन राठौर को इस मामले में अभय दान मिल जाना हैरत माना जा रहा है.




