छत्तीसगढ़

Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ के IAS समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर बने ऑब्जर्वर..मतगणना के दौरान संभालेंगे अलग अलग राज्यों में जिम्मेदारी..

रायपुर। लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग हो चुकी है, दो चरणों का मतदान शेष है।। छठवें चरण की सीटों के लिए 25 मई और सातवें चरण की सीटों के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे। 4 जून को मतगणना पूरे देश में एक साथ कराई जाएगी, लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कई राज्यों में हुए हैं, सभी की काउंटिंग एक साथ होगी।

लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के भी 50 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी मतगणना के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में पर्यवेक्षक बनकर निगरानी करेंगे।

छत्‍तीसगढ़ के कुल 34 अफसरों को मतगणना के लिए देश के दूसरे राज्‍यों में आब्‍जर्वर बनाया गया है। इनमें एक आईएएस डोमन सिंह भी शामिल हैं। 33 अफसर राज्‍य प्रशासनिक सेवा के हैं। वहीं, छत्‍तीसगढ़ में मतगणना कराने के लिए एडिशनल कलेक्‍टर रैंक के 41 अफसर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने सभी अफसरों को 2 जून को तय विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने का निर्देश जारी किया है।

अविनाश चंपावत को नागालैंड, CR प्रसन्ना को उत्तरप्रदेश, भीम सिंह को दिल्ली, डॉ प्रियंका शुक्ला को तेलंगाना, कुलदीप शर्मा को बिहार, विनीत नंदनवार को हिमाचल प्रदेश, संजीव झा को महाराष्ट्र में ऑब्जर्वर बनाया गया है।

प्रयवेक्षकों के नाम:- 

आंधप्रदेश- रेणुका श्रीवास्‍तव, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक दीवान। असम- हेमंत कुमार मतस्यापाल, किरोणीमल अग्रवाल। बिहार- पदुमलाल यादव। गुजरात- चेतन बोरघरिया। हरियाणा- अशीष कुमार देवांगन, अवधराम टंडन। हिमाचल प्रदेश- देव नारायण कश्‍यप। कर्नाटक- शिम्मी नाहिद। केरला- अजय कुमार त्रिपाठी। महाराष्‍ट्र- प्रणव सिंह, यामिनी पांडेय गुप्‍ता, प्रेम लता मंडावी, अनुप्रिया मिश्रा। मणीपुर- गंगाधर वाहिले।( मेघालय- पुलक भट्टाचार्य, आरती वासनिक। मिजोरम- ज्योति गुगेल। ओडिशा- विनायक शर्मा, लीना कोसाम, माधुरी सोम ठाकुर, नेहा कपुर, आनंदरूप तिवारी। पंजाब- वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ, विनय कुमार सोनी। राजस्‍थान- योगेंद्र श्रीवास। तमिलनाडू- उज्जवल पोरवाल। उत्‍तर प्रदेश- भारती चंद्राकर, रुचि शर्मा, शिल्ली थॉमस। उत्‍तराखंड- आभा तिवारी। दिल्‍ली- शशांक पांडेय।

Leave a Reply

Back to top button