छत्तीसगढ़

बॉलीवुड के भारत कुमार के नाम से फेमस एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..

मुंबई। मनोज कुमार की मौत की खबर सुनकर सभी को गहरा सदमा लगा है। 87 वर्षीय मनोज कुमार ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार एक प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक थे, जिन्हें उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। मनोज कुमार ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘उपकार’, ‘शोर’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, और ‘क्रांति’ शामिल हैं। उनकी मौत से फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने ANI को बताया, ‘उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। यह भगवान की कृपा है कि उन्हें आखिरी समय में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, शांतिपूर्वक उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट पर होगा।’

मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।

87 साल की उम्र में मनोज कुमार का निधन
मनोज कुमार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज कुमार को उनकी  देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाता था। वे बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ के नाम से फेमस थे।

Leave a Reply

Back to top button