जशपुर
जशपुर जिले मे बाईक सवार 2 युवकों ने घर में घूसकर एक महिला को गोली मार दी और फरार हो गये हैं। गोली महिला के कनपटटी में लगी है, जिसे चिंताजनक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना के बाद पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। इस मामले पर जशपुर एसपी ने कहा आरोपियों के क्लू मिल गया है जल्द पुलिस को सफ़लता मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5:40 बजें के लगभग गायलूंगा निवासी मोहिनी बाई के घर पर 2 युवक पहुंचे थे। मोहिनी बाई कुछ समझ पाती इतने में एक युवक ने उसके सर पर बंदूक तान दी और देखते ही देखते गोली चला दी। इस घटना में गोली मोहिनी बाई के कनपटटी पर लगी हैैं। उधर गोली चलने की आवाज से घर के लोग मौके पर पहुंचे, इस दौरान आरोपी मौके से बाईक लेकर फरार हो गये। घायल महिला को जशपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे सहित पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। गोलीकांड की जानकारी लगते ही क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में इस गोलीकांड की कोई खास वजह सामने नही आ पायी हैं।