छत्तीसगढ़

CG- सेंट्रल जेल में कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान, आध्यात्मिक शुद्धि का मिला अवसर..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से सामूहिक स्नान किया। इस विशेष अवसर पर राज्य के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल के कैदी गंगाजल से स्नान कर रहे हैं, जिससे उन्हें आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिला।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम जिले की जिला जेल में भी एक विशेष आयोजन हुआ। महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर राज्य सरकार ने जेल में बंद कैदियों को गंगा जल से स्नान कराने की व्यवस्था की। इस आयोजन में 237 कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया गया, ताकि आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के अवसर पर उन्हें आध्यात्मिक लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Back to top button