छत्तीसगढ़

नड्डा सदस्यता अभियान की करेंगे समीक्षा, पदाधिकारियों-मंत्रियों और सांसदों की लेंगे बैठक..

रायपुर। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से नड्डा केनाल रोड पहुंचे और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के निवास लिए रवाना हो गए। व्यास को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।

इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर नड्‌डा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित तमाम नेता मौजूद रहे। नड्डा भाजपा के सदस्यता अभियान में अपना टारगेट पूरा कर चुके सांसद-विधायक और अलग-अलग इलाकों के जन प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे।

वहीं भाजपा प्रभारी नितिन नबीन भी आज रायपुर आ रहे हैं। वह जेपी नड्डा के साथ मंत्री, विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगे। संगठन के सभी बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी लेंगे। प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक रिव्यू मीटिंग भी करेंगे।

ये है नड्डा का कार्यक्रम

जेपी नड्डा शाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से वे सीधे केनाल रोड जा कर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास निवास जाएंगे। व्यास को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।

इसके बाद नड्डा नालंदा परिसर जाएंगे वहां छात्रों से मुलाकात करेंगे, सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। नड्डा देर शाम 7 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) पहुचेंगे। सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे।

 

Leave a Reply

Back to top button