छत्तीसगढ़

CG पति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों पर किया तलवार से हमला.. एक बेटी की मौत, पुलिस ने हत्यारे पिता को किया गिरफ्तार..

दुर्ग 

दुर्ग में पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी औbर 3 बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 1 बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी सहित 2 बेटियों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार रात में पति और पत्नी के साथ साथ बेटियों में पारिवारिक विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में पति ने पत्नी और 3 बेटियों पर हमला कर दिया। हमले में एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और 2 बेटियों सहित 3 की हालत गंभीर है।आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका का नाम ज्योति राय है, जबकि हमले में देवांति राय,वंदना सिंह और प्रीति राय की हालत गंभीर है।पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं जांच के लिए घर को सील कर दिया गया है।

Back to top button