छत्तीसगढ़

CG- जिला जेल में कैदी ने की खुदकुशी..2 दिन पहले हुई थी आजीवन कारावास की सजा..ड्यूटी में तैनात प्रहरी निलंबित..

मुंगेली

मुंगेली के जिला जेल में कैदी ने खुदकुशी कर ली. 18 तारीख को जिला एवं सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. 2 दिन बाद उसने मौत को गले लगा लिया. कैदी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा था. बैरक नंबर 3 की सीढ़ी में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगाई है. मृतक कैदी का नाम राहुल साहू है. केस की छानबीन पुलिस कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार,  कैदी फास्टरपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुर गांव का रहने वाला था. सजा मिलने के बाद कैदी हताश था. जेल अधीक्षक ने बंदी की काउंसलिंग भी की थी. घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया. ड्यूटी में तैनात 1 जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है. कोतवाली थाना के देवरी स्थित जिला जेल का मामला है.

 

Back to top button