रायपुर। पूर्व CM भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दबिश दी है। केंद्र एजेंसी की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया है। टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े नेता भूपेश बघेल के घर पहुंच गए हैं। रायपुर से पूर्व विधायक और संगठन पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भूपेश बघेल के घर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा बजाकर नारेबाजी की। रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और आरपीएफ के जवानों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी। विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं। भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है। ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है। ED की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।
Read Next
April 1, 2026
कप्तान किरण ने छत्तीसगढ़ को फुटबॉल फाइनल में पहुंचाया..
March 31, 2026
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई..
March 31, 2026
छत्तीसगढ़ में सनसनी: मंत्री के काफिले पर पत्थरबाजी, 4 नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा..
March 31, 2026
CM विष्णुदेव साय ने कहा- 31 मार्च छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक दिन , डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद..
March 31, 2026
केआईटीजी 2026: मिडफील्ड की कमान से लेककीपिंग के कमाल तक कप्तान किरण ने छत्तीसगढ़ को फुटबॉल फाइनल में पहुंचाया..
March 31, 2026
असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त..
March 31, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: CM विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी..
March 31, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच..
March 30, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026: खेल के साथ पर्यटन का संगम, छत्तीसगढ़ की मेहमान नवाज़ी ने जीता दिल..
March 30, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: संघर्षों की भट्ठी में तपकर सोना बने झारखंड के अंजित मुंडा, कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल..
Check Also
Close



