रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार छ्त्तीसगढ़ के दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के पहुंचने के बाद मेयर एजाज ढेबर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शहर की चाबी सौंपी। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के पहुंचने के बाद उन्हे गार्ड ऑफ हॉनर दिया गया।

आज रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू आज सुबह विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंची। एयर पोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति शहर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेगी। इसके बाद में वह विधानसभा मार्ग पर स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।