छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान.. रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर से तोखन साहू, दुर्ग से विजय बघेल लड़ेंगे चुनाव..

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी की गई। इनमें 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेगें।

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, झारखंंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट शामिल हैं।

पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नाम का ऐलान हो गया है

  1. रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  2. राजनांदगांव से संतोष पांडेय
  3. दुर्ग से विजय बघेल
  4. सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  5. कोरबा से सरोज पांडे
  6. बिलासपुर से तोखन साहू
  7. महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी
  8. रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  9. बस्तर से महेश कश्यप
  10. कांकेर से भोजराज नाग
  11. जांजगीर से कमलेश जांगड़े

Leave a Reply

Back to top button