मेष राशि- आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी, कुछ नई साझेदारी भी हो सकती है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि साझेदारी में हर बात साफ और स्पष्ट हो नहीं तो किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे घर में चल पहल बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में आज शाम आप जीवनसाथी के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। आज आपको मातृपक्ष से धन लाभ हो सकता है।
वृष राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन आज आप किसी मित्र की मदद के लिए आपको समय निकालना होगा। आपको आज घरेलू जरूरतों और उपकरणों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार में आज आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। आज आप कुछ सुख के साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि-आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल है लेकिन आपको आज अपने मान सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी मामले में जब तक कहा न जाए अपनी राय न दें। अगर आपने किसी मित्र या संबधी से कर्ज लिया है अथवा बैंक से लोन लिया है तो उसकी चिंता रहेगी और लोन चुकाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वैसे आर्थिक पक्ष आपका अनुकूल रहेगा, धन में भी वृद्धि होगी।
कर्क राशि- आज सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा, लेकिन सरकारी काम में बाधा के बाद सफलता मिल सकती है। आपके सितारे आज यह भी कहते हैं कि, आज शुरू किए गए काम से आपको लाभ होगा और आपकी कीर्ति यश का विस्तार होगा। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे।
सिंह राशि- आज आपको अपने व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। किसी साहसिक कार्य और फैसले से आपको लाभ मिलेगा। यदि कोई व्यवसाय साझेदारी में चल रहा है तो आज साझेदारों के साथ सहयोग से आपके काम और कारोबार में तेजी आएगी। कमाई के आपको नए स्रोत मिलेंगे, कोई अच्छी डील मिल सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे और आपको उनसे सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- आज आप लंबे समय से रुके हुए अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का और परिवार में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। आज शाम के समय आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।
तुला राशि- आप में नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा और व्यापार में चल रही परेशानियां आज समाप्त हो जाएंगी। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो दिल और दिमाग दोनों से सोच समझकर ही लेना होगा क्योंकि आज आप भावुकता में कोई फैसला ले सकते हैं जिसकी वजह से भविष्य में परेशानी हो सकती है। लंबे समय से घर के अटके हुए कार्यों को करने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो आज आप समय निकालकर काम पूरा करेंगे।
वृश्चिक राशि- पारिवारिक जीवन में आपको आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी हो सकती है। आज दिन के दूसरे भाग में कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। शरीर में थकान और काम में सुस्ती महसूस करेगे।
धनु राशि- आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। अपने घर की सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे जिसमें आपको परिवार और जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से सहयोग समर्थन बना रहेगा। घर की साज सज्जा के लिए आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी भी कर सकते है। किसी के लिए उपहार भी खरीद सकते हैं।
मकर राशि- आज आप अपने व्यापार को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे और तरक्की भी हासिल कर पाएंगे। आज काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन के मामले में आपके लिए सलाह है कि ससुराल पक्ष के संबंधियों से आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरते नहीं तो रिश्ते में दूरी बढ सकती है। छात्र किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को आज पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, इनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि- आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भी आज आपकी सहभागिता बनी रहेगी। आज आप किसी मंदिर अथवा तीर्थस्थान की यात्रा कर सकते है। आपको आज वाहन सुख मिलने का भी योग है, इसलिए वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज प्रयास कर सकते हैं। पड़ोसियों से आपके आज मधुर संबंध रहेंगे और इनसे आपको पूरा सहयोग भी मिलेगा।
मीन राशि- आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। व्यापार में आय के नए स्रोत आज विकसित होंगे जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा और किसी पारिवारिक विषय को लेकर आप गहन चिंतन कर सकते है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।



