मेष राशि- आपको आज बिजनस में बड़ा लाभ मिल सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको आज कुछ अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको आज परिवार के सदस्यों से भी सहयोग और सुख मिलेगा। विरोधियों और शत्रुओं पर आप आज जीत हासिल कर पाएंगे। मेष राशि के छात्रों को आज शिक्षा में सफलता मिलेगी।
वृष राशि- आर्थिक मामलों में आपको आज विदेश और विदेशी क्षेत्र से लाभ मिलने का योग है। जो लोग घर के दूर हैं उन्हें आज घर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है। भाई-बहनों की शादी की बात चली है तो बात पक्की हो सकती है। संतान की ओर आपको आज खुशी मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको किसी की बातों में आकर कोई निवेश करने से बचना चाहिए।
मिथुन राशि- आपको आज अपनी योजना और कार्य पर पूरा ध्यान देना होगा साथ ही आपको आज कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज संयम बनाए रखने की जरूरत है। किसी विवादित विषय में आपको बोलने या टिप्पणी करने से बचना चाहिए। माता की सेहत को लेकर लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको आज सफलता मिलेगी।
कर्क राशि- आज का दिन सफलतादायक रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपको आज मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज लाभ और सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम और मनोरंजक बिताएंगे। अगर आप लोन लेना चाह रहे है तो आपको आज सफलता मिलेगी।
सिंह राशि- आप जोश और ऊर्जा से आज अपने काम पर ध्यान देंगे जिससे आप अपने कार्य में सफल होंगे और कुछ नई योजनाओं पर भी काम कर पाएंगे। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको अपने जीवनसाथी की सलाह और सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या राशि- आपको आज व्यवहारिकता से काम लेने की जरूरत है नहीं तो तो लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठाएंग। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और कामकाज के क्षेत्र में आपको आज अपने अनुभव और व्यावहारिकता का लाभ मिलेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से चिंता और परेशानी होगी धन भी खर्च होगा।
तुला राशि- आपने पूर्व में अपना धन शेयर में निवेश किया है तो उसका भी आपको लाभ मिलेगा। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि आप अपने संबंधों का ध्यान रखें। आज कोई आपके निजी संबंधों में दरार डालने की कोशिश कर सकता है। आप अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम का समय आप परिजनों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में बिताएंगे।
वृश्चिक राशि- शारीरिक और मानसिक रूप से आप आज परेशान रह सकते हैं। जिन लोगों को बीपी की समस्या है उनको आज अपनी सेहत का खास तौर पर ख्याल रहना होगा। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में आपको चुनौती दे सकते हैं और आपको किसी समस्या में डाल सकते हैं इसलिए आपको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिल सकती है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लाभदायक परिणाम लेकर आ रहा है। आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर लाभ मिलेगा। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न होगा। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह आज कम हो जाएगा।
मकर राशि- आज आपके जीवन में कोई सकारात्मक और महत्वपूर्ण बदलाव होगा जो आपको भविष्य में लाभ और खुशी प्रदान करेगा। अगर आप किसी प्रकार लोन लेना चाह रहे हैं आज का दिन इस काम के लिए आपके पक्ष में रहेगा। अगर जीवनसाथी बीमार चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा और आपके बीच प्रेम और तालमेल भी बढेगा। आपके घर आज किसी मित्र या परिजन का आगमन हो सकता है।
कुंभ राशि- आज का दिन आपका मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर शिकायत मिल सकती है। आपके लिए जरूरी रहेगा कि भावनाओं पर कंट्रोल करें और व्यावहारिकता के साथ किसी भी काम को करने का प्रयास करे। वैसे आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित परिवर्तन होने की संभावना बनती नजर आ रही है, जिसका लाभ आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको आज प्रयास करना चाहिए।
मीन राशि- आज आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। जिन लोगों की सेहत पहले से सही नहीं है आज उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। वैसे अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो वह भी आज आपको मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा, छोटे भाई बहनों से भी आज आप सहयोग पा सकेंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ और सहयोग प्राप्त हो सकता है।