मेष राशि- आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा और सरकारी क्षेत्र के काम में आप सफल होंगे। विरोधियों को आप आज परास्त कर पाएंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। कमाई के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। कमाई में वृद्धि होगी।
वृष राशि- आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं और उनके लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं। आज आपके धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन भी आज सुखमय रहेगा। आपको आज अच्छी खबर मिलेगी और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। लेकिन सलाह है कि अति उत्साह से बचे और खर्च पर कंट्रोल करें। हैं। आज शाम को आप दोस्तों और परिवार के साथ मौज-मस्ती के पल बिताएंगे।
कर्क राशि- आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपकी राशि में बैठ सूर्य के प्रभाव से वह परास्त होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा खासा मुनाफा होगा। आप आज अपने व्यापार में विस्तार की योजना पर भी काम कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के काम में आज सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा।
सिंह राशि- नौकरी में आज आपको सहकर्मियों और सहयोगियों से तनाव मिल सकता है। आपके ऊपर आज टरगेट का भी दबाव रहेगा लेकिन दोपहर के बाद से स्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी और आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ भी मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं और रिश्तों के प्रति गंभीर रहें।
कन्या राशि- आज आपको अपने रुके हुए काम को पूरा करने पर भी ध्यान देना होगा। नौकरी में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसकी वजह से आपको मानसिक परेशानी होगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता होगी। वैसे धार्मिक और आध्यात्मि विषयों में आपकी रुचि रहेगी।
तुला राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। बेरोजगार जातकों को आज रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है, इसलिए अपनी ओर से कोशिश जारी रखें। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी और किसी परिवार के सदस्य से आपको उपहार मिल सकता है। आपको आज बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि- आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। जो लोग बीमार चल रहै हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको खर्च के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। व्यवसाय में आज आपके प्रयास सफल होंगे। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके ज्ञान विज्ञान का विकास होगा।
धनु राशि- आज आपको नौकरी में प्रमोशन भी और प्रभाव वृद्धि का लाभ मिल सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी लाभ मिल सकता है। शाम के समय आपके घर मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे आपके मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशि- आपको रोजगार प्राप्ति की दिशा में सफलता मिलेगी और आपको उपहार और सम्मान मिलने से भी लाभ होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस काम के लिए भी आज जुलाई का अंतिम दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि आने से परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।
कुंभ राशि- आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिल रहा है। आपके पद और प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी,पैसों के मामले में आज अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिल जाने से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपके लिए सलाह है कि बजट को संतुलित रखने क लिए आज अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा कर सकते हैं।
मीन राशि- नौकरी कारोबार में आज आपका प्रभाव बढेगा। मित्रों से भी आज आप लाभ और सहयोग पा सकेंगे। महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से भी आज आप प्रसन्न रहेंगे। धर्म और अध्यात्म में आज आपकी रुचि रहेगी। आपको आज मन पसद भोजन का भी आनंद मिलेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी।



