ज्ञानज्योतिष

25 जुलाई गुरुवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज आपके खर्च बने रहेंगे। लेकिन आप बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आज उसमें सफलता मिलेगी। आपको आज गृह निर्माण से संबंधित काम में भी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज नौकरी में किसी अधिकारी और अपने बॉस से प्रोत्सहान और सम्मान मिल सकता है। पुराने मित्रों से आज अचानक ही मुलाकात हो सकती है। भाई बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे और आवश्यक सहयोग भी पाएंगे।

वृष राशि- आज का दिन आपको सेहत का ध्यान रखना होगा साथ ही जोखिम वाले काम से बचना होगा। आपको आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में दिक्कत होगी। आर्थिक फैसले बेहद गंभीरता से लें। पारिवारिक जीवन में आज आपके करीबी लोग आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। लेकिन राशि में विराजमान गुरु आपको चतुराई से स्थिति को संभालने की योग्यता देंगे और आप स्थिति को अपने नियंत्रण में रख पाएंगे। आपको आज अध्यात्म और दर्शन संबंधी विषयों में भी रुचि रहेगी। बिजनेस के मामले में आपको आज लाभ होगा।

मिथुन राशि- आज अपने कार्यक्षेत्र में बहेद सतर्क रहना होगा। आपकी राशि से आज कर्म स्थान में ग्रहण योग बना हुआ है जो आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आर्थिक नुकसान भी आज हो सकता है। किसी तकनीकी समस्या की वजह से भी आपको परेशानी होगी। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। वैसे आज आपको किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। बच्चों की ओर से भी आपको आज प्रसन्नता मिलेगी। जो लोग इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा, नौकरी की तलाश में भी आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि- आज का दिन आपको बहुत ही धैर्य और संयम से बिताना चाहिए। आपकी राशि के स्वामी आज ग्रहण योग में फंसे हैं ऐसे में आपको किसी गलत निर्णय की वजह से नुकसान हो सकता है। आपको आज परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलने की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत के मामले में भी आज के दिन आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपका बनता काम भी आज किसी वजह से अटक सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। वैसे आज आपको पिता और कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। जो लोग राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं उनको आज करियर में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि- आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज चतुराई और कूटनीति से सफलता पाएंगे। कारोबार में आज प्रतिद्वंदी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, इनसे आपको सतर्क रहना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको क्रोध और वाणी पर काबू करना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि- आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको माता-पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा, लेकिन आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है जिसको लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ नए और बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप कारोबार में साहसिक कदम उठाकर भी लाभ ले पाएंगे। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो वह फिर से सिर उठा सकता हैं लेकिन परेशान न हों माता-पिता की सलाह से शाम तक आपको समस्या का समाधान मिल जाएगा।

तुला राशि- आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको आज परिवार में सम्मान मिलेगा साथ ही आज आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि भी होगी। आपकी कामयाबी से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी से आपको सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आपके घर आज किसी मित्र या मेहमान का भी आगमन हो सकता है। संतान के इच्छुक लोगों को भी आज इस मामले में खुशी मिलेगी। आपको आज रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि- शिक्षा के मामले में आज आपको अधिक ध्यान देना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव आज आपको पढ़ाई लिखाई के प्रति अरुचि दे सकता है। आपका मन आज दर्शन और पारलौकिक विषयों की और जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों पर आज धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी से किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी हो सकती है। जो लोग मकान या नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके प्रयास आज सफल होंगे।

धनु राशि- आज का दिन सेहत के लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। आज आपको पेट दर्द, वायु विकार संबंधी समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पथरी संबंधी समस्या है उनको आज खानपान के मामले में बहुत ही ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह की जरूरत होगी।

मकर राशि- आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे जिसमे आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। लेकिन आज आपके कुछ अनचाहे खर्चे भी होंगे जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। जो लोग परिवार से दूर रह रहे हैं उनको आज संचार माध्यम द्वारा कोई अच्छी खबर मिलेगी।

कुंभ राशि- व्यापार के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आप आज दीर्घकालीन निवेश के बारे में कुछ विचार करेंगे। वाहन और घर की जरूरतों पर खर्च होगा लेकिन अनावश्यक खर्च पर आज कंट्रोल रख पाएंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के मामले में आपका दिन सुखद रहेगा।

मीन राशि- आज के दिन आपको जो भी निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान निकल सकता है। आज आपके मन में शंका का भाव अधिक रहेगा आप अपने ही निर्णय और काम को लेकर भी उलझन में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें इससे आप नकारात्मक सोच और नुकसान से बचेंगे। आर्थिक मामलों में आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।

Leave a Reply

Back to top button