ज्ञानज्योतिष

23 जुलाई मंगलवार आज का राशिफल..इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज नौकरी में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप अपने क्रोध पर कंट्रोल बनाए रखें। कारोबार में आज आपकी कमाई बढ़ेगी लेकिन परिश्रम भी बना रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। कुछ अधूरे अटके काम भी आपके पूरे होंगे।

वृष राशि- आपको आज अपने काम पर फोकस बनाए रखना होगा खास तौर पर जो सरकारी नौकरी में हैं उनको आज अपने काम के प्रति अधिक सजग रहना होगा नहीं तो अधिकारी आपके काम पर सवाल उठा सकते हैं। परिवार में भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। आपको आज छोटे भाई बहनों से सहयोग भी प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। व्यापार में आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि- नौकरीपेशा जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए परिश्रम का लाभ मिलेगा। काफी समय से काम में चली आ रही मंदी भी आज हटेगी और उत्साह का संचार होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा और सम्मान का भी लाभ मिल सकता है, इसलिए अधिकारियों के साथ अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। परिवार में आज प्रेम और सद्भाव बना रहेगा।

कर्क राशि- आपको आज परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज विस्तार की योजना पर आप काम करेंगे जिससे आपको भविष्य में लाभ मिेलेगा। नौकरी में आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिलेगी और पूर्व में किए काम के लिए आपको प्रोत्साहित भी किया जाएगा। किसी वजह से आपको आज कोई जरूरी काम भी टालना होगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातकों को आज किसी डील को पाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि- आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना होगा। छात्रों को शिक्षा के मामले में अधिक गंभीर रहना होगा नहीं तो इसका असर आने वाली परीक्षा पर हो सकता है। भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलेगा और इनकी मदद से किसी समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आपके खर्च आज बढ सकते है। अगर आज आपको किसी तरह का कर्ज लेना है तो इससे आपको बचना चाहिए। और साथ ही किसी को आज कर्ज या उधार देने से भी आपको बचना चाहिए।

कन्या राशि- आज का दिन लाभ और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी परिचय का दायरा बढेगा। कुछ नए लोगों से आपकी दोस्ती हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं आज सभी पक्षों को ध्यान रखते हुए काम करें। आज आपके व्यापार में अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आज इस राशि के छात्र अपनी शिक्षा पर फोकस करेंगे और सफलता की ओर अग्रसर होंगे।

तुला राशि- आज छात्रों को प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्त होंगे और आप शिक्षकों से प्रोत्साहन भी पाएंगे। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज सेहत के प्रति भी अपना ध्यान रखना होगा नहीं तो आपकी कोई दबी परेशानी फिर उभर सकती है। वैवाहिक जीवन में नोंकझोंक के बीच आपके बीच प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आज तुला राशि की महिलाओं को मायके से सहयोग और अच्छी खबर मिलेगी।

वृश्चिक राशि- आज कारोबार में लाभ मिलेगा और लंबे समय से अटके किसी काम में आज सफलता भी पाएंगे। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनको कामयाबी भी मिल सकती है। नौकरी मं आज आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको पद प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। लेकिन आपको काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती हैा। धर्म कर्म के प्रति आज आपका मन लगेगा। सरकारी योजनाओं का भी आपको आज लाभ मिलेगा।

धनु राशि- आज भाग्य के साथ ही परिश्रम का भी लाभ मिलेगा। आपको आज बिजनेस में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आपने पूर्व में जो निवेश किया है आज उसका भी फायदा आपको मिल सकता है। नौकरी में आज का दिन उन लोगों को विशेष रूप से लाभकारी रहेगा जो रक्षा, अकाउंट और सेल्स मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई से आपको आज सहयोग मिेलेगा।

मकर राशि- आज का दिन लाभदायक रहेगा और सबसे बड़ी बात की इनकी सोचने निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। आप आज विपरीत स्थिति में भी सटीक फैसला लेकर लाभ पा सकेंगे। आर्थिक मामलों में आज आपको कहीं से अचानक लाभ मिलेगा। आपकी जमा पूंजी में भी आज वृद्धि होगी। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश है उनको आज कोई अच्छी डील मिल सकती है।

कुंभ राशि- आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव होगा जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपकी लव लाइफ की बात करें तो आज इसमें प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। आप प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। आप आज धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेंगे। माता की ओर से आपको स्नेह आशीर्वाद मिल सकता है। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

मीन राशि- आज सेहत और शत्रुओं के प्रति सहज रहना होगा। सरकारी क्षेत्र के काम मं आज बाधा आ सकती है और आपका काम अटक सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपका दिन खर्चीला रहेगा। अगर आप अल्पकालिक निवेश करेंगे तो आज आपको नुकसान हो सकता है इसलिए आर्थिक फैसलों में उतावलापन नहीं दिखाएं। पारिवारिक जीवन में संतान की सेहत को लेकर चिंता होगी।

Leave a Reply

Back to top button