ज्ञानज्योतिष

13 जुलाई शनिवार आज का राशिफल..मिथुन राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा, जानें राशिफल..

मेष राशि- आपको आज कार्यक्षेत्र और कारोबार में परिश्रम से बढकर लाभ मिलेगा। कारोबार मे आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते है जो भविष्य में आपको लाभ दिलाएगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज परेशानी होगी और काम अटक भी सकता है। धर्म कर्म मं आपकी रुचि रहेगी। यात्रा लाभकारी और सुखद रहेगी। छात्रों के लिए दिन उन्नतिदायक रहेगा, ज्ञान विज्ञान का विकास होगा।

वृष राशि- आपको आज धर्म कर्म के काम में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप आज शामिल हो सकते हैं। रुचिकर भोजन का आपको आज आनंद मिलने वाला है। वैसे आज आपकी अनेक कारणों से व्यस्तता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन आपके लिए यह भी जरूरी है कि आप शत्रुओं से सतर्क रहें।

मिथुन राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें एक साथ कई काम में हाथ डालेंगे तो आपका काम आज खराब हो सकता है या अटक सकता है। नई योजनाओं को आज टाल देना बेहतर होगा। पुराने अधूरे कार्यों को ही पूरा करने पर ध्यान दें। कारोबारी जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ पाने का मौका मिलेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में वरिष्ठों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि- आज का दिन नौकरी और व्यापार के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। नौकरी में आज आपको कुछ रोचक और रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोरजक पल बिताएंगे और रुचिकर खान पान का आनंद लेंगे। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा, आज आपको लाभ का कोई अच्छा मौका मिलेगा।

सिंह राशि- आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधक बना सकते हैं या किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं इसलिए आपको काम के प्रति बहुत ही ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कारोबारी जीतकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज कई स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि- आज आर्थिक मामलो में आपको जोखिम लेने से बनचा होगा। वाणी पर भी आप नियंत्रण रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। वैसे आज घर के बड़ों से आपको सही सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी शुभ कार्यक्र की चर्चा हो सकती है। किसी रिश्तेदार और मित्रों से मिलने का मौका मिेलगा जो तनाव के बीच मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा।

तुला राशि- आपको आज परिवार के साथ रोमांचक पल बिताने का मौका मिलेगा। आप आज किसी संबंधी से मिलने मिलाने का कार्यक्रम रख सकते हैं। आपको आज दोस्तों के साथ भी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में परिवार के सदस्य से कोई तनाव चल रहा है तो आज इसका समाधान हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी आपकी साख बढ़ेगी, लेकिन आपका धन भी खर्च होगा।

वृश्चिक राशि- आज का दिन नौकरी कारोबार से जुड़े जातकों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में भी दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको आज अपनी कार्ययोजना में सफलता मिलेगी। अगर आप पोपर्टी से संबंधी कोई काम करने जा रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी।

धनु राशि- आप आज परिवार के साथ आनंददायक पल बिता पाएंग लेकिन माता की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी। परिवार के साथ आप आज कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपको आज परिवार के लोगों की खुशी के लिए पैसे खर्च करने होंगे जिसमें भी आपको आज खुशी मिलेगी। नौकीर में आज आपको मेहनत से बढकर सफलता मिलेगी।

मकर राशि- आपको आज साझेदारों से लाभ मिलेगा। जो लोग लोहे और धातु के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। घर की सजावट के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। घर की साज सज्जा में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग भी मिलेगा। आपको आज भाईयों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आज समय अवश्य निकालें नहीं तो आलस से काम अटक सकता है।

कुंभ राशि- आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। जो लोग नौकरी कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज सहयोगियों सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आज परिवार में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सिर उठा सकता है जिसे आप समझदारी से हल कर पाएगे। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में भी आज आपको जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि- आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज लाभ पाने के लिए जोखिम भरा निर्णय भी ले सकते हैं। आज आपका मन किसी बात से भावुक हो सकता है और आप किसी जरूरतमंद की मदद भी करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिेता हो सकती है। सेतान की शिक्षा और करियर को लेकर भी आप आज उलझन में रहेगे। आर्थिक मामलों में आज अचानक से खर्च का भी संयोग बनेगा।

Leave a Reply

Back to top button