ज्ञानज्योतिष

12 जुलाई शुक्रवार आज का राशिफल..इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज आपका दिन दान-पुण्य के कार्यों में भी बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आपके विरोधी आज आपकी सफलता से मन ही मन जल सकते हैं। लेकिन आपको अच्छा व्यवहार अपनाकर सभी को खुश रखना होगा। शाम के समय जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा में सफलता पाने के लिए अच्छा है, शिक्षा पर ध्यान दें।

वृष राशि- आज का दिन आपका शुभ रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूरी होगी। आपको आज परिवार के सहयोग लाभ मिलने का भी योग है। संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है, खास तौर पर उनकी शिक्षा और सेहत को लेकर। व्यापार और कारोबार को आज नई गति मिलेगी। आज ससुराल पक्ष से मान सम्मान के योग नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि- आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपकी राशि से आज बारहवें घर में मंगल और गुरु की युति होने जा रही है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सतर्क होकर काम करना होगा। आपको अपनी प्रबंधन क्षमता का भी इस्तेमाल करना होगा। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी है तो अवश्य करें क्योंकि यात्रा सुखद और लाभकारी हेगी।

कर्क राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सितारे कहते हैं कि, अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। आपके लिए आज सलाह है कि जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको नुकसान हो सकता हैं।

सिंह राशि- राजनीतिक क्षेत्र में आपको आज लाभ और सम्मान मिलेगा। संतान के प्रति जिम्मेदारी भी आज पूरी होगी। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे। यदि आपके कुछ काम लंबे समय से रुके हुए हैं तो आज उन्हें पूरा करने का दिन है। आपको आज आलस्य का त्याग कर काम पर फोकस करना चाहिए। आज आप अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेंगी।

कन्या राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा दिन रात संचार करेगं। ऐसे मं आज आपको भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। वैसे आज बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। आज व्यापार के लिए आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे जो आपके लिए लाभकारी रहेंगे। आपको अपने पिता की सलाह से आज फायदा हो सकता है। आज का दिन दान-पुण्य और सेवा में बीतेगा और शत्रु शांत रहेगे। दाम्पत्य जीवन में भी आनंद की अनुभूति होगी और मन से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

तुला राशि- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलेगी। आपको आज व्याापार में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। बौद्धिक कुशलता से आज आप किसी कठिन काम को भी सरल बना पाएंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता से लोग प्रभावित होंगे और आपकी मदद भी करेगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान मिलेगा। आज भाग दौड़ अधिक हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इस मामले में अपना ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- आपको कार्य में सफलता के लिए आज वाणी पर संयम रखना होगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव बना रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम बनता नजर आ रहा है। शाम का समय अपनों के साथ मौज मस्ती में बिताएगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आज आप आलस को त्यागकर अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आज आपके काम आएगी।

धनु राशि- आज आपको बिजनस में लाभ मिलेगा। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज इसमे आपको बेहुत ही ज्यादा सतर्कता से चलना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। किसी से भी आज अपने राज के बारे में कुछ न कहें। आज घरेलू सामानों पर भी धन खर्च होने का योग है। सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी।

मकर राशि- आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलने से आपको मन आज प्रसन्न होगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज सुख मिलेगा। आज इस राशि के छात्र अनपी शिक्षा को लेकर गंभीर दिखेंगे जिसका इनको भविष्य में लाभ भी मिलेगा। आज मकर राशि के जातकों को पिता की ओर से भी लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि- पारिवारिक जीवन मे आज संतान की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। कुछ जरूरी काम आपका किसी तकनीकी समस्या की वजह से अटक सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी से बातचीत में गंभीरता और संयम बनाए रखना होगा नहीं तो आपस में मतभेद हो सकता है।

मीन राशि- आपको आज किसी मित्र या पड़ोसी से रोचक खबर मिल सकती है। आज माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपके बीच तालमेल बना रहेगा। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। रुचिकर भोजन का भी आपको आज आनंद मिल सकता है।

Leave a Reply

Back to top button