ज्ञानज्योतिष

9 जुलाई मंगलवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आपको आज एक से अधिक क्षेत्र से लाभ भी मिलेगा। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा क्योंकि आज मानसिक भटकाव बना रह सकता है। यदि आज किसी से कहासुनी होती है तो वाणी को संयमित रखें। नहीं तो नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।

वृष राशि- आपके ऊपर आज कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। वैसे आज अधिकारी वर्ग से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी आपका अनुकूल रहेगा। आप लोहे और धातु के काम से जुड़े हुए हैं तो आपकी कमाई आज बढेगी। आज शाम को आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा, आप व्यस्तता के बीच भी प्रेमी के लिए समय निकालेंगे जससे आपका प्रेम और मजबूत होगा। अगर आज आप दीर्घकालीन निवेश करेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा।

मिथुन राशि- आपके मन में आज नकारात्मक भाव बना रहेगा जिससे आप मानसिक दुविधा और परेशानी में रहेंगे। आज इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। परीक्षा प्रतियोगिता में आपको आज प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिल सकती है। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपको आज बिजनेस में पूर्व में किए निवेश का लाभ मिल सकता है। आपको आज तकनीकी ज्ञान का भी फायदा हो सकता है। आपको आज संचार माध्यम द्वारा कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।

कर्क राशि- व्यापार में आज आप कुछ नई तकनीक या बुद्धि लगाकर लाभ पा सकते हैं। वैसे आपके लिए आज सितारे यह भी कहते हैं कि आपको जोखिम भरे काम और निवेश से बचना चाहिए। अगर आपने पूर्व में किसी को धन उधार दिया है तो आपका धन आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी और भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा। आप आज अपनी मेहनत और लगन से कठिन काम को भी पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। बिजनेस में आज आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी अटके डील को फाइनल कर पाने में आप आज सफल रहेंगे। आपकी मुलाकात आज किसी पुराने मित्र से भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपके लिए सलाह है कि वाद विवाद से आप दूर रहें वाणी में मधुरता बनाए रखें नहीं तो कोई करीबी आपसे नाराज हो सकता है।

कन्या राशि- आज का दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन मन से किया गया काम आज आपके लिए बहुत लाभप्रद और सफलतादायक रहेगा। कोई पुरानी चल रही परेशानी आज खत्म होगी। आप आनंदित और प्रसन्न महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए अपने व्यापार में ईमानदारी से काम करने का रहेगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी मदद करने वाले लोग भी आगे आएंगे, जिसका आपको भरपूर फल मिलेगा। आपको आज पूर्व में किए काम और अनुभव का भी लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

तुला राशि- आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज आज अपने काम और कारोबार में लाभ मिलेगा। आपके आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास आज सार्थक होंगे। वैवाहिक जीवन में आपके आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप टीम के साथ बेहतर तालमेल रख पाएंगे, अपनी संवाद क्षमता का भी आज आज लाभ ले सकते हैं। लव लाइफ आज आपकी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि- आपका कारोबार व्यापार आज अच्छा चलेगा। आप आज अपने साहस और मनोबल से विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति के प्रबल संकेत हैं। आपको आज मान सम्मान की भी प्राप्ति होगी। आज आप किसी शुभ कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों से होगी।

धनु राशि- आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। मन में आपके धर्म कर्म की भावना बनी रहेगी और आप घर के बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी वाणी को संयमित रखें। आपको आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आज आपके काम आएगी।

मकर राशि- आज आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा जिससे आपकी मानसिक परेशानी बनी रहेगी। आपके लिए जरूरी है कि आप जो भी काम करें उसकी योजना और प्राथमिकता तय कर लें नहीं तो आपका काम आज उलझ सकता है। परिवार में आज किसी से आपका मतभेद हो सकते हैं ऐसे में आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कामकाज की स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि- आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल रखना चाहिए क्योंकि आपका दिन आज खर्चीला रहेगा। दोस्तों से आज आपको सहयोग मिलेगा और इनके साथ आप आनंददायक पल बिताएंगे। आपको आज नौकरी में अपने काम पर ध्यान देना होगा क्योंकि आपके अधिकारी आपके काम पर नजर बनाए रखेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आज आपके काम आएगी। आपको आज रुचिकर खान पान का आनंद प्राप्त होने वाला है।

मीन राशि- आपको आज खर्च पर भी कंट्रोल करने की जरूरत है क्योंकि आपके फिजूल खर्च होने के योग बने हुए हैं। आज के दिन आपके किसी करीबी के साथ आपका मतभेद होने का भी योग बना हुआ है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज लोन लेने के प्रयास में सफल होंगे।

Leave a Reply

Back to top button