ज्ञानज्योतिष

5 जुलाई शुक्रवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आपको आज वाहन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संतान के संबंध में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपको मित्रों से सहयोग मिलने मिलेगा साथ ही आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज परिवार में भाइयों से किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है ऐसे में सलाह है कि मन को शांत रखें और वाणी पर कंट्रोल करें।

वृष राशि- आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके जीवन में किसी रिश्ते को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। चल अचल संपत्ति को लेकर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आपको आज कमाई का नया मौका मिल सकता है। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। आपको नौकरी में कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि– आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। आपकी राशि में आज त्रिग्रह योग बना हुआ है जो आपको लाभ दिलाएगा। आज आपकी मुलाकात कुछ पुराने मित्रों से हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लेकिन परिवार के छोटे सदस्यों या बच्चों को कुछ परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से आपको चिंता भी होगी।

कर्क राशि- आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। आपको आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातक आज अपने कार्य में उन्नति करेंगे। वैसे आपको आर्थिक और पारिवारिक मामलों में उलझन का सामना करना होगा। जल्दबाजी से किया हुआ काम बिगड़ सकता है, इसलिए संयम और सावधानी बनाए रखें।

सिंह राशि- आज आपको पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। किसी से कहासुनी और मतभेद के कारण व्यवहार में बदलाव आएगा, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज परिवार के सदस्य विरोध कर सकते हैं लेकिन जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। छात्रों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे जिससे मन आनंदित होगा।

कन्या राशि- आज आपको अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित विषयों के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी काम के अटक जाने से मानसिक परेशानी भी हो सकती है। कुछ पुराने अधूरे कार्य भी आज आपको निपटाने पड़ेंगे। मित्रों अथवा प्रिय लोगों से मुलाकात होगी। आज शाम को आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा।

तुला राशि- नौकरी और व्यापार के मामले में आज का दिन लाभकारी रहेगा। नौकरी और व्यापार आज आपका प्रभाव बढेगा। आज आपके सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। अगर आज आप किसी को कुछ पैसे देने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम है।

वृश्चिक राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता अथवा इसका संयोग बन सकता है। आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। रुचिकर खान पान का आप आनंद ले सकते हैं। आज अच्छी खबरें भी मिलेंगी जिससे आपका मन आनंदित होगा।

धनु राशि- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। कामकाज में आज भागदौड़ अधिक रहेगा लेकिन परिश्रम से कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। माता के साथ आज आपका स्नेहपूर्ण संबंध रहेगा और उनसे आपको लाभ भी मिलेगा।

मकर राशि- आज मानसिक उलझन का सामना करना होगा। बच्चों की शिक्षा और सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आपको आज पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम रखना होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार को आज नई गति मिलेगी और दिन के दूसरे भाग में आपकी कमाई बढेगी। पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।

​कुंभ राशि- आज आपको लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे और सरकारी काम में आप सफलता पाएंगे। शाम को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई नई डील मिल सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मीन राशि- आज परिश्रम से सफलता मिलेगी। कारोबार में आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वह आपकी कमियों और गलतियों से फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा। कोई जरूरी काम आज आपका अटक सकता है। आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और स्वयं भी बाहर के खाने-पीने से बचें। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।

 

Leave a Reply

Back to top button