ज्ञानज्योतिष

4 जुलाई गुरुवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- कार्यक्षेत्र में बदलाव सकारात्मक रहेगा। सरकार काम में आज आपको सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। भाई बहनों की सलाह से आज आपके सभी काम पूरे होते नजर आ रहे हैं। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति से लेन-देन से बचना होगा, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। संतान के भविष्य के प्रति सचेत रहें। आज इस राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

वृष राशि- कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ उलझन का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र किसी तकनीकी समस्या की वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से भी बचना चाहिए। खर्च आपके बढे रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्चों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि- आपके लिए जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें और इधर उधर की बातों पर ध्यान नहीं दें नहीं तो आपकी प्रगति का मार्ग बाधित होगा। आपको आज समय और परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना भी होगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ ऐसी परिस्थितियां भी आएंगी जिसकी वजह से आप मानसिक उलझन में रहेंगे। आज शाम के समय कहीं से धन प्राप्ति के योग हैं।

कर्क राशि- आपको आज कारोबार में लाभ के कई मौके मिलेंगे जो आपको तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। नौकरी में भी आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा, आपको आज महिला सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। आप आज एक से अधिक स्रोत से भी धन कमा सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- नौकरी व्यवसाय में अधिकारियों का साथ मिलेगा। आप आज जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। अपने मधुर व्यवहार और कार्यकुशलता से आज आप जहां भी होंगे वहां अपनी अलग पहचान बना पाएंगे। आपकी मित्रता का दायरा भी आज बढेगा। आपके आसपास का माहौल भी आज खुशनुमा रहेगा। आपके विरोधी और शत्रु आज अधिक सक्रिय रहेंगे जिनसे आपको सतर्क रहना होगा। आपको आज आर्थिक लेनदेन में अधिक सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि- आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग होकर काम करना होगा क्योंकि आपके विरोधी आपकी गलती का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। आपको आज वाहन सावधानी से चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। साथ ही किसी पारिवारिक संपत्ति को लेकर मतभेद चल रहा है तो इसमें भी आपको संयम से चलना होगा नहीं तो मानसिक कष्ट हो सकता है।

तुला राशि- आपको आज अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहना होगा और दूसरों के भरोसे कोई भी काम छोड़ने से बचना होगा नहीं तो काम फंस सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर भी आज आपको चिंता हो सकती है। आज तुला राशि की महिलाएं घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर ध्यान देंगी, ननद से भी आपको आज सहयोग मिल सकता है। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। आर्थिक मामलों में आपको हाथ समेटकर चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज बच्चों की जरूरतों और वाहन पर धन खर्च करना होगा। जीवनसाथी को आज आप शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं।

धनु राशि- आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आपको आज अधिकारी कुछ नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य का भी साथ मिलेगा। आपको आज अच्छी खबर भी मिलेगी। आप आज निवेश द्वारा भी अच्छी कमाई कर सकेंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह भी आपको मिल सकता है।

मकर राशि- आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में भी संभलकर चलना होगा नहीं तो आपका धन फंस सकता है। वैसा आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं आपको आज किसी निकट संबंधी अथवा मित्र की मदद के लिए भी आगे आना होगा। आपके हाथों दान पुण्य का भी काम हो सकता है।

कुंभ राशि- आज आपको कारोबार और कार्यक्षेत्र में मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप वरिष्ठजनों से प्रोत्साहन भी पा सकेंगे साथ ही उनकी सलाह आपके के लिए फायदेमंद साबित होगी। लंबे समय से अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा, आपको अच्छी डील मिल सकती है। लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।

मीन राशि- आपको आज परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में कोई चली आ रही समस्या का समाधान होने से आप राहत की सांस लेंगे। आप आज घर परिवार की जरूरतों को लेकर खरीदारी करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग और लाभ मिलेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज मीन राशि के छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी और शिक्षक से प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Back to top button