ज्ञानज्योतिष

3 जुलाई बुधवार आज का राशिफल..कर्क राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा, जानें राशिफल..

मेष राशि- आपको आज हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपकी राशि में मंगल की उपस्थिति से आपका उत्साह सातवें आसमान पर रहेगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। लेकिन शाम के समय स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा और किसी प्रोजेक्ट अथवा काम के लिए इनको किताब या अन्य चीजों की खरीदारी करनी होगी।

वृष राशि- आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से आज लाभ पा सकेंगे। आपके लिए जरूरी है कि आप आज आलस्य का त्याग करें और अपने काम पर फोकस करें इससे आप लाभ के कई अवसर का फायदा उठा सकते हैं। आपके सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिछले कुछ समय से जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद आज समाप्त हो जाएगा जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि- आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आज आप सजग दिखेंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी होगी। आप आज रचनात्मक क्षमता और बुद्धि कौशल से लाभ पा सकेंगे। जो लोग अकाउंट और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमे आपको आज सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में किए गया प्रयास भी आज आपका सफल होगा। नौकरी में आपकी स्थिति आज अनुकूल रहेगी, वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपको आज सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आप आज कुछ बिल भी चुका सकते हैं। आज छात्रों को अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा।

सिंह राशि- आज आप परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और साथ में कहीं घूमने का प्लान भी बनाएंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आज आपका मान सम्मान बढेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं उनको आज सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ लेन-देन से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

कन्या राशि- शिक्षा और रचनात्मक कार्यो में आज आप रुचि लेंगे। न्यायिक क्षेत्र और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के काम में आज तेजी आएगी। आपको आज कोई खुशखबरी भी मिेलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपके आनंद का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका सामान्य रहेगा। कमाई के साथ खर्च का भी योग बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

तुला राशि- आज का दिन फलदायी रहेगा। आपको आज किसी भी विवादित विषय में उलझने से बचना चाहिए। आपको आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से भी बचना चाहिए नहीं तो लोग आपको गलत समझ सकते हैं। आज माता के साथ आपका विवाद हो सकता है इस बात की भी आशंका है। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम अच्छे मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सुख सहयोग मिलेगा। आज आप घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। शाम का समय आप अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में बिताएंगे। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि- सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाइयों और पिता से सहयोग मिलेगा। आपकी संतान को आज कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जो आपकी परेशानी बन सकती है। लंबे समय से यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह आज पूरी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में भी आज वृश्चिक राशि के जातकों को सफलता मिलेगी।

धनु राशि- आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपको आज कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। आपके अधिकारी आपकी कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। आपको आज नौकरी में बदलाव के प्रयास में सफलता मिलेगी। अगर आपके संतान के विवाह की बात चल रही है तो आज बात आगे बढेगी। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

मकर राशि- आपको आज बिजनस में कमाई का अच्छा मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। आपके घर आज किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। आप आज घर की जरूरतों को लेकर खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं। वाहन पर भी आज आपका धन खर्च होने का योग बना हुए है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज आपको कहीं से अटका हुआ धन मिल सकता है, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी।

कुंभ राशि- आपको आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में भी आज वृद्घि होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आनंद के पल बिताएंगे। बिजनेस में आज आपको परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रह हैं उनको आज सफलता मिलेगी।

मीन राशि- आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य आज आपका साथ देगा लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान निकल सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और पूर्व सहयोगियों की मदद से लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज भाई बहनों के साथ तालमेल बनाकर रखें इससे आपको उनसे सहयोग मिलेगा।

 

Leave a Reply

Back to top button