ज्ञानज्योतिष

2 जुलाई मंगलवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि-आज आपको बढ़ती आर्थिक परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। अगर आप कोई छोटा और पार्ट टाइम बिजनस करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय निकालने में आसानी होगी। व्यापार के सिलसिले में आज आप दूर-दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृष राशि- आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य को लेकर घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह-मशविरा हो सकता है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको स्थायी उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी करनी पड़ेगी, जिससे आपका धन भी अधिक खर्च होगा। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी उन्नति होगी। स

मिथुन राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और नई चीजों को जानने में रुचि बढ़ेगी। आपके कारोबार में तेजी आएगी, जिससे आपके आर्थिक लाभ के सभी रास्ते खुलेंगे और आप आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत बनाएंगे। परिवार में किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन काफी प्रसन्न होगा। मित्रों की मदद से आपके कई कार्य पूरे होंगे।

कर्क राशि- आज का दिन फलदायी रहने वाला है। भाई-बहनों की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इसलिए उनका पूरा ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। छात्र आज अपने शिक्षकों और दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

सिंह राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे कार्यों को पूरा कर पाएंगे और अपने काम पर ध्यान देना होगा। आज पिताजी और बड़ों की सलाह से आपको कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार मिलेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में चल रही परेशानियों से गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों का साथ मिलेगा और आपके कई अधूरे कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि- आज का दिन उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आपके बहुत जरूरी कार्य आज आसानी से पूरे हो जाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में संतुष्टि रहेगी।

तुला राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। कई प्रभावशाली लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में आज कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। कारोबार में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माताजी के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है। किसी से आज धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन फंस सकता है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा है, जिसमें भाग्य भी आपका साथ देगा।

धनु राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आपका कहीं पैसा फंसा हुआ है और आप उसे प्राप्त करना चाहते हैं तो वह बड़ी मुश्किल से मिलेगा। दैनिक कार्यों में लापरवाही ना करें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में प्रगति के साथ आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर के लिए घरेलू सामानों की खरीदारी में अधिक समय बिता सकते हैं, जिससे धन भी अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध प्रबल रहेंगे और कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे।

मकर राशि- आज आप धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का सोच सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और उनके खाने-पीने का ध्यान रखें। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जो लोग खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ हास-परिहास भी बढ़ेगा, लेकिन बेवजह के झगड़ों में पड़ने से आपको बचना होगा।

कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी में अधिकारियों के सहयोग का लाभ उठाने का कोई शुभ अवसर प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी निवेश से अच्छा फायदा होगा। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी और दूसरों की मदद में आगे रहेंगे। यदि आज किसी को पैसा उधार देना पड़े तो बिलकुल भी ना दें क्योंकि मिलने की संभावना बहुत कम है।

मीन राशि- आज के दिन जीवन के हर क्षेत्र में लाभ होगा। माता-पिता और गुरुजी की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। परिवार में अगर कोई विवाद चल रहा है तो आज वह खत्म हो जाएगा और घर में शांति बनी रहेगी। नौकरी पेशा जातकों के आज तरक्की के क्षेत्र में कई रास्ते खुलेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ेगा। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिलेगा। लव लाइफ में अगर कोई गलतफहमी चल रही है तो आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Back to top button