ज्ञानज्योतिष

1 जुलाई सोमवार आज का राशिफल..इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को अपने ज्ञान को और बढ़ाने की जरूरत है। नौकरी और व्यवसाय में कड़वाहट को मधुरता में बदलने की कला आज आपको सीखनी होगी, जिससे आपके काम बनते नजर आएंगे। काफी समय से रुके हुए कार्य शाम के समय पूरे होने के प्रबल योग हैं।

वृष राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। आज के दिन आपको लोगों से संतोष और शांति से अपना काम निकालना होगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफलता की ओर बढ़ेंगे। नौकरी में आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों से अधिकारी प्रसन्न होंगे और पद व प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग पूरे दिन मिलेगा, जिससे मन में प्रेम की भावना रहेगी।

मिथुन राशि- आज का दिन फलदायी रहेगा। आपको सावधान रहना होगा क्योंकि कीमती सामान के चोरी होने का खतरा है, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक बिजनस में आज पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। अगर संतान ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उसमें सफलता मिलेगी, जिससे प्रसन्नता का अनुभव होगा।

कर्क राशि- आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़े तो अवश्य करें क्योंकि इससे भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और धार्मिक कार्यों पर कुछ धन भी खर्त हो सकता है। माताजी के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। आज जीवनसाथी के साथ प्रेम भरी बातें होंगी। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति का दर्शन हो सकता है।

सिंह राशि- समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। वाणी की कोमलता के कारण आज आपको नौकरी और व्यवसाय में विशेष सम्मान मिलेगा, जिससे आपके शत्रुओं को कष्ट होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य और विद्यार्थियों के कर्तव्य पालन में विशेष सफलता मिलेगी।

कन्या राशि- किसी सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम पर धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। संतान को धार्मिक कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता रहेगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपकी खुशी का कारण बन सकती है।

तुला राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, इससे आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ती हुई नजर आएंगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में रहेगा और कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रही लेन-देन की बड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी।

वृश्चिक राशि- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सेहत को लेकर आज का दिन आप स्वास्थ्य की जांच करवाने और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने में खर्च करेंगे। आपके भाई की सलाह पारिवारिक बिजनस के लिए उपयोगी साबित होगी। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है।

धनु राशि- पारिवारिक बिजनस में भी आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आज आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि- आज के दिन आपको माता और पिता का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। शाम के समय किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा यह विवाद कानूनी हो सकता है।

कुंभ राशि- आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार की दिशा में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसमें निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अचानक कोई खबर सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। आज आपके स्वास्थ्य और प्रसन्नता में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन उन्हें नजरअंदाज ना करें और उनका ध्यान रखें।

मीन राशि- आज का दिन फलदायी रहने वाला है। अगर वैवाहिक जीवन में कोई बाधा चल रही थी तो वह समाप्त हो जाएगी। ससुराल पक्ष से आज कोई लेन-देन न करें, अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर धर्मार्थ कार्यों पर कुछ खर्चा हो सकता है। किसी कीमती सामान के चोरी होने की आशंका है। आज का दिन संतान की चिंता के कार्यों में व्यतीत होगा।

 

Leave a Reply

Back to top button