मेष राशि- आज रचनात्मक कार्यों में मेष राशि के विद्यार्थियों की रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल हो सकता है, विवाह की बात तय हो सकती है। शाम का समय परिवार के साथ सुख में बीतेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों को खुश देखकर आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
वृष राशि- आपका समय आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। शॉपिंग और पारिवारिक जरूरतों की वजह से आपका धन भी आज विशेष रूप से खर्च होने वाला है। आज परिवार में बड़ों के बीच वाद-विवाद के योग बन रहे हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप बड़ों में हस्तक्षेप करने से बचें। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। छात्रों को शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा।
मिथुन राशि- आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपके ऊपर आज कई तरह के काम की जिम्मेदारी रहेगी जिससे आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। आपको आज परिवार में वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके सितारे बताते हैं कि अगर आपने किसी को ऋण या उधार दिया है तो आपको अपना खोया हुआ धन वापस मिल सकता है।
कर्क राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। लंबे समय से आपका फंसा हुआ धन आज आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- आज आपको अपने कामकाज में सभी से मेलजोल बनाकर रखना होगा। कुछ लोग मन ही मन आपसे ईर्ष्या करेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपके लिए सलाह है कि आप आज अपने कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से काम कीजिए इससे आपका काम सहजता से पूरा हो पाएगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी को आप आज कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। भाई बहनों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- आपको नौकरी और कारोबार में विपरीतलिंगी सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको उनसे बातचीत करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखें। शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। छात्रों की शिक्षा में चल रही दिक्कतों को खत्म करने में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि- आपको आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको आज बुद्धि से भरपूर लाभ मिल रहा है। घर के पुराने अटके कार्यों को करने के लिए आज का दिन शुभ है, इसलिए अपने काम में तेजी लाएं। आपके घर में आज कुछ सकारात्मक बदलाव भी दिखेंगे। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें, फिर आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में किए प्रयास सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि- आपको आज कोई भी बड़े फैसले लेने से पहले अनुभवी लोगों से बात कर लेनी चाहिए। मित्रों के साथ आज आपका तालमेल अच्छा रहेगा और इनके साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। घर अथवा कार्यक्षेत्र में यदि कोई मामला चल रहा है तो आज आप सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, जिससे हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
धनु राशि- आज आपको सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। कोई अटका काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में दी गई सलाह का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी मिलेगी। आज का दिन आप कुछ खरीदारी करने में बिता सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें ताकि अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ने पर आपको किसी से उधार न लेना पड़े, यानी आपको बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए।
मकर राशि- आज आपका कोई पुराना मित्र या संबंधी आज अचानक आपके सामने आ सकता है जिससे आपको सरप्राइज मिलेगा। आपको किसी को पैसा उधार देने से आज बचना होगा क्योंकि दिया गया धन आपका फंस सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल रहेगा। लेकिन संतान पक्ष से आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
कुंभ राशि- आज राजनीति और सामाजिक कार्य में सक्रिय रह सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, इस मामले में कुछ धन भी खर्च होगा। छात्रों को अपने सीनियर्स से सीखने का मौका मिलेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज इसका लाभ आपको मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातक आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, धैर्य से स्थिति को संभालने में सफल होंगे।
मीन राशि- आज आप बुद्धि से किसी कठिन समस्या का समाधान पाने में सफल रहेंगे। आप परिवार के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए आज समय निकालेंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाएंगे। आज शाम के समय आप किसी मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतनी होगी, वाहन पर आज धन खर्च का योग बना हुआ है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है।



