मेष राशि- आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपको धन लाभ मिल सकता है। शाम को घर पर मित्र और मेहमानों के आने से चहल पहल का माहौल रहेगा। परिवार के लोग के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
वृष राशि- आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है लेकिन कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। सेहत के मामले में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। खानपान पर आप संयम रखें क्योंकि पेट दर्द और वायु विकार जैसी समस्या आपको हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह कारगर साबित होगी। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा।
मिथुन राशि- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। माता का आशीर्वाद और सहयोग भी बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेगा। आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कुछ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए इससे बचने का प्रयास करें।
कर्क राशि- विद्यार्थियों की कला और खेल के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी, आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। शोध कार्य में लगे जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों अथवा परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है, धैर्य और संयम से काम लें।
सिंह राशि- आपका दिन आज अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज संयम और संतुलन से काम करना होगा क्योंकि यहां आपको कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में किसी तरह का फैसला करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। बिजनेस में आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपको आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि- आज का दिन आपका सुखद बीतेगा लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी होने की भी आशंका है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज सुनें ज्यादा बोलें कम। शाम के समय व्यापार में धन लाभ का अच्छा योग बनेगा।
तुला राशि- आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपके मन में आनंद की अनुभूति होगी। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपका मामला सुलझ सकता है। प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मिलेगा। संतान की सफलता की खबर से मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ खुशी मनाते नजर आएंगे। आज धन वृद्धि के योग भी बने हुए हैं। किसी सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक राशि- राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में मेहनत और साहस से आज आप सफलता और सम्मान पाएंगे। शत्रु पक्ष आज कमजोर रहेगा, क्योंकि आपका प्रभाव बढा रहेगा। मामा और मातृपक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में आज आपको लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। ऑफिस और बिजनेस में आज पिता तुल्य व्यक्ति आगे आकर आपकी मदद कर सकते हैं। आपकी चली आ रही किसी समस्या का भी आज समाधान होगा।
धनु राशि- आपको आज अपने खर्च और बजट का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि कई अनचाहे खर्च भी आज आपके सामने आएंगे। सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। आज शाम से लेकर रात तक छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके प्रतिद्वंद्वी आज आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना चाहिए और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। संतान की ओर से आपको उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
मकर राशि- आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। साथ ही आपको आज हर काम बहुत सोच समझकर करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए अथवा नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपको आज लेन देन में सतर्क रहना होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे।
कुंभ राशि- आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। दिन आपका खर्चीला रह सकता है साथ ही कुछ ऐसे भी खर्च हो सकते हैं जिसके लिए आप तैयार नहीं होंगे। किसी बड़े लेनदेन में जुबानी किसी पर भरोसा न करें। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि आज काफी समय से रुका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। घर में किसी मेहमान या मित्र का आगमन हो सकता है। पारिवारिक मामलों में आज आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
मीन राशि- आपका दिन आज लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे साथ ही जीवनसाथी की कामयाबी से आपको आज खुशी भी मिलेगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो इस काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी। व्यापार में आज नए उपकरणों और तकनीक के प्रयोग से आपको लाभ होगा। आज मीन राशि के छात्रों को दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आपको आज घर के वरिष्ठ सदस्यों से भी लाभ मिल सकता है।



