मेष राशि- आपका भाग्य भी आप पर आज मेहरबान रहेगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी जिससे आपका मन आनंदित होगा। आपको आज कुछ नया करने और सीखने का भी मौका मिलेगा। आपकी किसी परेशानी में परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा जिससे आपका आत्मबल बढेगा। आप आज अपने कुछ अधूरे काम को भी पूरा करेंगे।
वृष राशि- आपको आज प्रबंधन और कार्यकुशलता का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपको आज अगल पहचान मिल सकती है। पिता की ओर से भी आज आपको लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में कमाई से आपका मन आज उत्साहित रहेगा। आप आज अपनी कमाई बढाने के लिए कुछ नया करने पर भी विचार करेंगे।
मिथुन राशि- आज का दिन लाभकारी है लेकिन इन्हें आज अपनी कुछ जिम्मेदारियों की वजह से दिनचर्या में बदलाव करना होगा। आज शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। परिवार के साथ आज आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। आपक आज किसी उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें क्योंकि आपकी कोई वस्तु चोरी या खोने का भय बना हुआ है। प्रॉपर्टी संबंधी डील में आपको लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि- आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है। व्यापार के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज बिजनस में अपनी साख का भी लाभ मिलेगा। संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो आज उसका भी समाधान निकलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आप आज परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं।
सिंह राशि- आपको आज अपनी मेहनत के साथ भाग्य का भी लाभ मिलेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है इससे आप परिवार और कार्यक्षेत्र में बेहतर तालमेल बनाए रख पाएंगे। नौकरी में आज आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी, अधिकारी वर्ग से भी आपको आज सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आपके प्रभाव में आज वृद्धि होगी और आपके शत्रु भी आज शांत रहेंगे। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव भी आज किसी न किसी बात को लेकर बना रहेगा। यदि किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो आज दोपहर के बाद इसमें नया मोड़ आ सकता है। व्यापार में आज आपको सामान्य लाभ मिलेगा। चिकित्सा और खानपान के कारोबार से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई हो सकती है। आपके घर में किसी की शादी की बात चल रही है तो आज इस मामले में अच्छी खबर मिलेगी।
तुला राशि- आज आपके घर में आनंद और खुशी का माहौल रहेगा। आप आज परिवार के साथ पार्टी और मौज मस्ती कर सकते है। आपके घर किसी करीबी मित्र या मेहमान का भी आज आगमन हो सकता है। बच्चों के प्रति स्नेह और प्रेमी में वृद्धि होगी। सितारे कहते हैं कि लेन-देन की कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान निकल सकता है। आर्थिक प्रयास आपके सार्थक होंगे, कमाई से आपका मन आज आनंदित होगा। धर्म कर्म के विषयों में भी आज आपकी रुचि रहेगी।
वृश्चिक राशि- आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। जिन जातकों को मूत्र अथवा वायु विकार की समस्या है उनकी परेशानी आज बढ सकती है। नौकरी में आज आपको आपसी तालमेल बनाकर रखना होगा, विरोधी आज आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। घर परिवार के मामले में आज आप बेहतर संतुलन बनाए रख पाएंगे। आपको आज जीवनसाथी के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। परिवार के सहयोग से आपको आज खुशी मिलेगी। जो जातक व्यापार करते हैं उनको आज कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला मित्र से आपको सहयोग मिल सकता है।
मकर राशि- आज का दिन आनंददायक रहेगा। लेकिन सेहत और खर्च के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि आपको आज किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा। वैसे आज आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में खुशी मिलेगी। आपको आज अपने प्रयास और काम में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। बिजनेस में आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। अपनी प्रबंधन क्षमता और परिश्रम से भी आपको लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ राशि- पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन इनकी सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। आपको आज किसी मित्र अथवा मेहमान से मिलने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ आप आज छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पिता के साथ सहयोग का भी आज आप लाभ ले पाएंगे। फैमिली बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभकारी रहेगा।
मीन राशि- धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करना और शुभ कार्य में शामिल होने का आपको आज मौका मिलेगा। लेकिन यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। आज आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ेंगे, जो आपकी इच्छा के विरुद्ध हो सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद में न उलझें।



