मेष राशि- आज आपको वाणी पर भी संयम रखना होगा। आज आप जिस योजना पर काम करेंगे उसमें आप सफलता पाएंगे। सेहत के मामले में दिन आपका मिलाजुला रहेगा, दिन का दूसरे भाग में आप अधिक उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए धन और समय दोनों खर्च करना होगा।
वृष राशि- आपको आज अपने ज्ञान के अनुभव से नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है और आपकी सामाजिक पसंद भी आज विकसित होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफलता पाएंगे। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए प्रेमी के वाद विवाद में उलझने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी, लेकिन आपको बेवजह के खर्चों से बचने की जरूरत है।
मिथुन राशि- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन करने से लाभदायक स्थिति बनेगी। यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो जाएगा। जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्यों के मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि आज मानसिक भटकाव बना रह सकता है। जीवनसाथी की सलाह आज कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगी।
कर्क राशि- आज आपको अपने प्रयास का शुभ प्रतिफल प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंध आज मजबूत होंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के ख़र्चों पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने-पीने से बचें।
सिंह राशि- आपको आज किसी सहकर्मी अथवा किसी रिश्तेदार के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है। साथ ही आज शाम के समय आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। आज आपको व्यापार में कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है और आपके मित्रों और भाइयों के सहयोग से आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे। आज आपको किसी से भी लेनदेन करने से सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों को आज परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा।
कन्या राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता को दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया प्रयास आपका सफल होगा। वाणी की कोमलता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी, इससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। पारिवारिक स्थिति अनुकूल बनी हुई है, जिसमें आपको अपने पिता का मार्गदर्शन भी समय-समय पर मिलता रहेगा। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार आएगा और लव लाइफ में आज उपहार प्राप्त होगा।
तुला राशि- सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान के विवाह की जो चिंता आपको सता रही थी वह आज खत्म होती नजर आ रही है। आपको आज संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में प्रेमी से अपेक्षित सहयोग भी पाएंगे। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि- आप आज नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो धैर्य से काम लें क्योंकि इस मामले में भाग्य बहुत साथ देता नजर नहीं आ रहा है। लव लाइफ में आज कोई नया अनुभव होगा जो आपके प्रेम संबंध को और मजबूत बनाएगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला मित्र के कारण आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों की वजह से आज आपको बेवजह के ख़र्चों का भी सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि- आज अपने कार्यस्थल पर छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा, अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा होगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक मामलों में अनुभव व्यक्तियों का आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में चल रही किसी समस्या का भी आज समाधान हो सकता है।
मकर राशि- व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा आपकी सफल रहेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा उनकी कोई पुरानी समस्या आज फिर से उभर सकती है। पारिवारिक समस्याओं को खत्म करने के लिए आज वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा करेंगे, जिससे आपके मन पर से बोझ हल्का होगा। साहस और पराक्रम के बल पर आज आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। छात्रों को शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि- सामाजिक और राजनीतिक दिशा में किया गया आपका प्रयास सफल होगा। सत्ता पक्ष का सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और उनसे आपको लाभ भी मिलेगा। लव लाइफ में नई ताजगी आएगी, प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। आज पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। किसी पुराने मित्र से मेल-मिलाप की संभावना बनती नजर आ रही है। यात्रा की योजना भी आज बनती दिख रही है। अपनी संतान को अच्छा काम करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता की भावना उत्पन्न होगी।
मीन राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। यदि आपके कुछ कार्य काफी समय से अधूरे हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए किया गया प्रयास आज सफल होगा। आज इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, मानसिक भटकाव बना रह सकता है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं, पिता से आपका तालमेल बना रहेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है।



