मेष राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राशि में बैठे मंगल आपको चुनौतियों से पार निकलने की क्षमता भी प्रदान करेंगे। आपके सामने आज कई नई जिम्मेदारियां होंगी, जिन्हें आपको हिम्मत से पूरा करना होगा। आपके काम आज प्रयास करने पर बनते चले जाएंगे जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। साथ ही आपका रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
वृष राशि- यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है, इसमें भाग्य आपका भरपूर साथ। दिन भर के काम जल्दी निपटाकर आज आप शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम और स्नेह बना रहेगाय़ संतान के भविष्य को लेकर कोई कार्य चल रहा था तो वह आज पूरा हो जाएगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज आपको प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन राशि- आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और मानसिक खुशी मिलेगी। यदि आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। निवेश किया धन बढ़ता हुआ देखकर भी आज आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आज आपको प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है, तकनीकी समस्या भी आ सकती है।
कर्क राशि- आपके परिवार में विवाह योग्य लड़के-लड़कियों की शादी की बात चल रही है तो इस मामले में सुखद खबर मिलेगी। आज आप शुभ कार्य करने में अपनी रुचि दिखाएंगे। आपके द्वारा लिए गए फैसले भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपको आज कारोबार में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा और प्रतिद्वंद्वियों से भी आपको तारीफ मिल सकती है। शाम का समय धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
सिंह राशि- यदि किसी व्यक्ति से आपकी अनबन चल रही है तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आपकी राशि से आज चतुर्थ भाव में चंद्रमा का संचार होना आपके लिए शुभ रहेगा। अगर माता की सेहत बीते दिनों सही नहीं चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। कोई सम्मान या सफलता मिलने से आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे परिवार के सदस्य मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आप जो भी काम करेंगे आज उसमें आपको पूरी सफलता मिलने वाली है।
कन्या राशि- आप आज बड़ों की सेवा और शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन को शांति और आनंद की अनुभूति होगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको संयम से काम लेना होगा, आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज है तो आज उनके साथ रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें, आपके संबंध बेहतर हो जाएंगे। लव लाइफ में आज भरपूर प्यार बना रहेगा। आज मित्रों के घर आने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी।
तुला राशि- आपको आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी से भी आज आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि आज बनी रहेगी। पूर्व में किए किसी काम के लिए आपको तारीफ मिल सकती है और आपका यश बढ सकता है। आर्थिक पक्ष भी आज आपका अनुकूल रहेगा, आपका फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा लेकिन इन्हें आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेना नुकसानदायक हो सकता है। आपके ऊपर आज अचानक से कुछ नए काम की जिम्मेदारी आ सकती है जिसको लेकर भी आज आप चिंतित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आज आपकी मुलाकात हो सकती है, किसी मित्र की मदद से आपको लाभ भी प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आज आप दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहेंगे और वरिष्ठों से भी आपकी तारीफ मिलेगी।
धनु राशि- आज का दिन खर्चीला रहेगा ऐसे में इनको आज अपनी आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपकी राशि से आज द्वादश भाव में हो रहा चंद्रमा का संचार किसी गलत निर्णय से आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है इसलिए आपको फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। वैसे आज आर्थिक मामलों में आपको भाग्य लाभ दिला सकता है। अगर आप लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो इसमें भी आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से आपके संबंध सहयोगपूर्ण रहेंगे और आपको इनसे लाभ भी प्राप्त होगा। आपके घर में आज किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन अथवा संयोग बन सकता है।
मकर राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग और साथ प्राप्त होगा। ऐसे में आपको आज कम प्रयास में ही बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके लिए सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज अपना अटका और रुका हुआ धन भी मिल सकता है वहीं दूसरी ओर आज आपका व्यापार भी आपको अच्छा मुनाफा देगा। नौकरी में आज उच्चाधिकारियों से प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कुंभ राशि- आज का दिन कुंभ राशि के लिए आर्थिक मामलों में लाभकारी रहेगा। आपको आज अचानक ही कुछ लाभ का मौका मिल सकता है। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि यदि आज आपका अपने भाइयों और पड़ोसियों से कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। व्यापार में आज किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद और सहयोग मिलने से आपकी तरक्की होगी। आ
मीन राशि- आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज आप अपने व्यापार को बढाने के लिए कारोबार में और धन लगाने की सोच सकते हैं। निवेश भी आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में आपके शत्रु आज आपके प्रभाव के आगे शांत रहेंगे। आपके भाग्य का सितारा चमकेगा और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज का शाम का समय आप धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी।



