ज्ञानज्योतिष

14 जून शुक्रवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज नौकरी में आपको पद प्रतिष्ठा का फायदा मिल सकता है। लेकिन आपके कुछ काम पूरे न होने के कारण आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत है। आज मातृपक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं, अगर माती की सहेत बीते दिनों सही नहीं चल रही है तो उनकी सेहत में सुधार भी दिखेगा। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप शामिल सकते हैं। आज संतान के भविष्य को लेकर चिंता कम होगी, बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आज आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो इसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

वृष राशि- आज आपके परिवार में सुख-शांति का माहौल भी बना रहेगा। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। आज आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज ऐसा करने में आपको भाग्य भी मदद करेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोरंजन में बिताएं। कलात्मक और रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों को आज भाग्य विशेष रूप से लाभ दिला सकता है।

मिथुन राशि- आज आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा, भौतिक साधनों की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। शौक श्रृंगार की चाहत भी आज बलवती रहेगी, और अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में आपको अपने साझेदारों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आज आपको आलस्य त्याग कर सक्रियता से आगे बढ़ना होगा।

कर्क राशि- आज आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। संतानी पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। आपको आज किसी रिश्तेदार से उपहार स्वरूप वस्त्र आदि मिल सकते हैं। कार्यव्यापार के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी होगी। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको संतुलन बनाकर चलना होगा।

सिंह राशि- आज घर में कोई शुभ कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य और छोटे बच्चे प्रसन्न नजर आएंगे। मित्रों के सहयोग से आज नए व्यापार के सूत्र बनेंगे। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आज आपको वापस मिल सकता है। नौकरी में आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। सहयोगियों से पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

कन्या राशि- आज कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपके सभी काम बनते नजर आएंगे। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बौद्धिक कार्यों में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। लोग आपकी सलाह और सुझा का सम्मान करेंगे। जो लोग शिक्षण-लेखन के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनकी आय में आज वृद्धि होगी, लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशि- आपको आज बढते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। शाम के समय विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और रात का समय आपकी योजना बनाने में बीतेगा। वैसे आज कुछ काम आपकी इच्छा के विरुद्ध होने से आपका मन अशांत और परेशान हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आपको आज परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई बड़ा काम भी पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता का आशीर्वाद आज आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा इसलिए जरूरी काम से निकलते समय माता के चरण स्पर्श जरूर करें। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से अटका हुआ पैसा प्राप्त होगा। आप आज निवेश द्वारा भी कमाई कर सकते हैं। आज संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि- आपको आज कामकाज के सिलसिले में अधिक परिश्रम करना होगा। राशि स्वामी गुरु वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं ऐसे में आपको आज परिश्रम का पूरा प्रतिफल भी प्राप्त होगा। वैसे आज आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज वाणी क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो किसी करीब व्यक्ति के साथ आपका विवाद हो सकता है। संपत्ति को लेकर कोई विवाद में उलझे हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए।

मकर राशि- आज धन वृद्धि के प्रयास आपके सफल होंगे। साथ ही आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रगति होगी और कुछ नई जिम्मेदारी भी आपको दी जा सकती है। आपको आज मान सम्मान की भी प्राप्ति होगी। ग्रहों की मजबूत स्थिति के प्रभाव से आज आपके विरोधी और शत्रु भी शांत रहेंगे। काम में मनचाही सफलता मिलेगी। अगर आप लंबे समय से कोई काम करने की योजना बना रहे हैं तो उसे शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- आपको आज अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके सारे काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ आपक वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जीवनसाथी को मनाने के लिए आपको उन्हें कोई गिफ्ट भी देना पड़ सकता है। आप धार्मिक आयोजनों में भी भाग ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिमपूर्ण निवेश से बचना चाहिए।

मीन राशि- आज आप घर की व्यवस्था और रखरखाव पर धन खर्च करेंगे, जिसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको  निकट संबंधियों से कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। आय के नए स्रोत भी आज आपको मिल सकते हैं। राजनीति में संपर्क बढ़ने का लाभ आपको मिलेगा। आज का दिन आपके लिए निवेश के मामले में भी फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी आस्था बढेगी। लव लाइफ में प्रेम और विश्वास बना रहेगा।

Leave a Reply

Back to top button