मेष राशि- आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कमाई का नया स्रोत या साधन मिल सकता है। नौकरी में आप आज सहकर्मियों और साथियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रख पाएंगे जिससे आपका काम आज तेजी से निपटेगा। वैसे आज इस राशि के जातकों पर टारगेट का दबाव बना रहेगा। आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा और आप कुछ पारंपरिक कार्यों में शामिल होंगे। आपके घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपकी माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृष राशि- आप आज किसी सफलता और उपलब्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप निवेश के द्वारा भी आज कमाई कर सकते हैं। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया था तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। आपको आज परिवार की खुशी के लिए न चाहते हुए भी कुछ खर्च करना होगा। पिता की ओर से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। बिजनस में एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि- आज का दिन अत्यंत फलदायी रहने वाला है। आपकी राशि से भाग्य स्थान में बना शनि शश योग आपको आज परिश्रम का लाभ दिलाएगा। अगर आप लंबे समय से अपने करियर में उन्नति के बारे में सोच रहे हैं तो उसमें आपको उछाल देखने को मिलेगा। आपके अंदर छिपी कला लोगों के सामने आ सकती है। आपको आज अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को छोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में बड़े मुनाफे का अवसर खोने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन दिखाना होगा और सहयोगियों की गलतियों को माफ करना होगा। किसी भी कानूनी मामले में आपको आज लापरवाही से बचना होगा।
कर्क राशि- आपको आज पूर्व में किए परिश्रम का लाभ मिलेगा। अपने भाई-बहनों के भरोसे पैसों से जुड़ी कोई भी योजना न बनाएं। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज आर्थिक फैसले जोश में आकर लेने से बचें। आप अपनी शान दिखाने वाली चीज़ें ख़रीदने में भी काफ़ी पैसा ख़र्च कर सकते हैं। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा और यदि आप लंबे समय से किसी बात को लेकर चिंतित थे तो उससे भी राहत मिलेगी।
सिंह राशि- आपको आज धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आपको आज मार्गदर्शन मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सेहत के मामले में आपको आज अपना पूरा ध्यान रखना होगा और खानपान संबंधी लापरवाही से आपको बचना होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको आज बचना चाहिए और आर्थिक लेनदेन तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप जल्दबाजी में किसी के साथ डील फाइनल करते हैं तो यह निश्चित रूप से बाद में आपके लिए परेशानी बन सकता है। संतान पक्ष को लेकर चल रही किसी समस्या से आज आपको राहत मिलने वाली है।
कन्या राशि- आपको आज धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आपका जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला भी आज सुलझ सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता आज निखरेगी, लेकिन स्वास्थ्य के कारणों की वजह से आपको आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का भरपूर सहयोग और सानिध्य आपको मिलता नजर आ रहा है। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए उपयोगी साबित होगी।
तुला राशि- आपका दिन आज व्यस्तता भरा रहेगा। दिन भर परिश्रम के बाद आप थकान भी महसूस करेंगे। वैसे आज आपको कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा और कोई बड़ा जोखिम भरा निर्णय लेने से बचना होगा क्योंकि आपकी चूक से नुकसान होने का भय बना हुआ है। आपको अपने करीबियों से बातचीत में संयम रखना होगा और उनकी बातों पर ध्यान भी देना होगा नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना होगा। नौकरी और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा, शाम के समय आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि- सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग आज किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और अचानक धन लाभ होने से आपको खुशी मिलेगी। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि किसी से भी कुछ कहने से पहले अपने शब्दों पर विचार कर लें नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। विद्यार्थी को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको आज परिवार के वरिष्ठजनों से सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। किसी शुभ काम में शामिल होने का संयोग भी बन रहा है।
धनु राशि- आपको आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा क्योंकि इसमें आपको नुकसान होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाए रखना होगा क्योंकि आपकी किसी बात से अधिकारी के नाराज होने की आशंका है। बिजनस में आज आपकी आज अच्छी कमाई होगी। आप किसी साहसिक फैसले के द्वारा भी कमाई कर सकते हैं। आपको आज जनसंपर्क से भी लाभ मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी भौतिक वस्तुओं में भी वृद्धि होगी। धार्मिक मामलों में आपकी आस्था बढ़ेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छा मौका मिल सकता है।
मकर राशि- आपको आज अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। पार्टनरशिप में करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा बनेगा। पिता और बड़े भाई से आपको लाभ मिल सकता है। आपको कुछ नई योजनाओं का भी फायदा मिलेगा। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन इसके लिए उपयुक्त रहने वाला है कार्यस्थल पर आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, ऐसे में आपको आज धैर्य और कूटनीति से काम लेना होगा। वाणी को संयमित रखना भी आज आपके लिए जरूरी है।
कुंभ राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है। कुंभ राशि के जातक आज भावुकता में आकर कोई निर्णय ले सकते हैं जिसकी वजह से नुकसान होने का भी भय रहेगा इसलिए जो भी फैसला लें उस पर अच्छे से विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में आपको आज घर के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई समस्या आज परिश्रम और लगन से दूर हो सकती है। अगर आप घर या जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज अच्छी डील मिल सकती है।
मीन राशि- आज का दिन उत्तम रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला से नाम और य़श अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा। लेकिन खर्च के मामले में आज आपको संभलकर रहना होगा, कुछ गैर जरूरी खर्चे होंगे। वैसे आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज सांसारिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी लेकिन आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिलने से आप चिंतित भी होंगे। अगर आपको किसी की मदद करने का मौका मिले तो इसमें आपको तत्परता दिखानी होगी इससे आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।



