मेष राशि- आज आपकी आमदनी में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा शुभ कार्यों में भी खर्च करेंगे। प्रियजनों के साथ सामंजस्य बनाए रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। परिवार में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी बात से परेशान हैं तो वह आज दूर हो जाएगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सायंकाल के समय किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अच्छा मुनाफा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक मामले में आपको सामंजस्य बनाए रखना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के साथ चल रही अनबन बढ़ने के कारणों को कम करना होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और संतान से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अच्छा अवसर मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप बुद्धि और विवेक से कोई भी निर्णय लेकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है। माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको राहत मिलेगी।
कर्क राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी भी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचें। कामकाज के मामले में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। बिजनस में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए, अन्यथा वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।
सिंह राशि- कुछ निजी मामलों में आपको गंभीरता बनाए रखनी होगी और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। आपकी कोई इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य के लिए प्रयास कर रहे थे तो आपके प्रयास आज सफल होंगे। बिजनस में कोई अच्छी डील फाइनल होने से आज आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी पेशा जातक आज किसी दूसरी जगह इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं।
कन्या राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। कड़ी मेहनत से आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अब तक कमी रही है। नौकरी पेशा जातकों के करियर में मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा, जहां कई प्रभावशाली लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और अटके धन की प्राप्ति होगी। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और पिता की मदद से नया वाहन या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल के समय घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
तुला राशि- विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में कुछ समय बिताएंगे। दोस्त लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकते हैं। यदि आपके पारिवारिक जीवन में किसी मुद्दे को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है तो आज आपको इससे राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आज संपत्ति की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि परिवार में किसी मामले को लेकर कोई उलझन है तो आप उससे भी बाहर निकल जाएंगे। व्यक्तिगत मामलों पर पूरा फोकस बनाए रखें। अगर आप किसी नए काम में रुचि दिखाएंगे तो उसमें भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज कोई जरूरी काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे और अपने साथ साथ परिवार के सदस्यों की जरूरत को पूरा करेंगे। नौकरी पेशा जातक आज सहकर्मियों से किसी पुराने मामले पर बात कर सकते हैं।
धनु राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक रिश्तों में कोई समस्या चल रही थी तो आज उसमें भी सुधार आएगा। आपको अपने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए आलस्य छोड़ना होगा, तभी वे समय पर पूरे होंगे। नौकरी पेशा जातक और व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
मकर राशि- आज आप अपने बच्चों को मूल्यों और परंपराओं की शिक्षा देंगे और सभी के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे। अगर आपने किसी से कोई वादा किया है तो आप उसे जरूर पूरा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए नया काम करना अच्छा रहेगा। आपको कोई मनचाही वस्तु मिल सकती है और आप घर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी समस्या पर चर्चा कर सकते हैं। आपकी विश्वसनीयता और सम्मान में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके अंदर प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।
कुंभ राशि- आपकी कुछ दीर्घकालिक योजनाएं आज आगे बढ़ेंगी और रचनात्मक कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा। निजी मामलों में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा और आपकी वाणी की मधुरता आपको सम्मान दिलाएगी। आप लोगों की भलाई की बात करेंगे, लेकिन लोग इसे आपकी चालाकी मान सकते हैं। यदि आप अपने बच्चों को जिम्मेदारी देंगे तो वे उस पर खरे भी उतरेंगे। नौकरी पेशा और व्यापारियों को भाग्य की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन राशि- आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि के कारण आप चिंतित रहेंगे और कुछ विरोधी भी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। व्यापारिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।



