मेष राशि- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी लेकिन परिश्रम से भरपूर रहेग। कुछ परेशानियां भी आपको उदास करेंगी। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। परिवार में भाई से सहयोग मिलेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और किसी योजना से आपको फायदा मिलेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अगर आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो आप उनके लिए अपने माता-पिता से सलाह ले सकते हैं।
वृष राशि- आज का दिन आपका अन्य दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आज आमदनी में बढ़ोतरी होने से आप आनंदित रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा भी आसानी से आप पूरा कर लेंगे। बिजनेस करने वाले जातक आज जोखिम लेकर भी लाभ पाने का प्रय़ास करेंगे। आज बिजनस करने वाले जातक अपना अकाउंट भी अपडेट करेंगे, अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आपके बीच प्रेम की भावना बनी रहेगी। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यात्रा पर जाते समय आपको गाड़ी बहुत सावधानी से चलानी होगी।
मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आज पूर्व में की हुई गलतियों को भी सुधारने का प्रयास करेंगे। आपके लिए सलाह है कि बड़े फैसले लेने से पहले घर के बड़ों से सुझाव जरूर लें। आपको समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को कई बौद्धिक और मानसिक समस्याओं से राहत मिलती नजर आ रही है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप बेहतर कर पाएंगे।
कर्क राशि- सेहत के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको आज खानपान पर संयम रखना होगा और बाहरी भोजन से परहेज रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर आप चिंतित रहेंगे और कार्यस्थल पर यदि आप कोई सलाह देंगे तो आपके अधिकारी उस पर अमल करते नजर आएंगे। अगर लंबे समय से आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी बनी हुई है तो आज आपको इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को आज आपको बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। सितारे बताते हैं आपको आज घर गृहस्थी के मामले में समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए, अन्यथा कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपने मान-सम्मान में वृद्धि से खुश रहेंगे, लेकिन आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत से भरा रहने वाला है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने होगा। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप किसी काम को मन लगाकर करें। आप आज अपने विरोधियों से सावधान रहें, अन्यथा वे आप पर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज परिवार में किसी भी मुद्दे पर चर्चा करते समय आपको अपने विचार अवश्य व्यक्त करने चाहिए, अन्यथा कोई गलत निर्णय हो सकता है।
तुला राशि- आज का दिन आपकी रचनात्मक क्षमता आज निखरेगी और आपको कुछ नया करने का भी आज मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारीगण आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे। आपके पार्टनर की कही हुई कोई बात आपके दिल को छू जाएगी, जिससे आप दोनों के बीच प्यार और विश्वास बढेगा। आप आज जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। यदि आपकी बहन काफी समय से नाराज है तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी नहीं तो यह आपके रिश्ते के लिए सही नहीं रहेगा। परिवार में आज तुला राशि के जातकों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए।
वृश्चिक राशि- रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके लिए आज का दिन धन के साथ धर्म कमाने का भी रहेगा। आज आपको किसी की मदद करने का मौका भी मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे परिवार के सदस्य आपके प्रति सम्मान प्रकट करेंगे। आप अपनी मां के प्यार और सहयोग से धन संबंधी किसी भी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज आप अपने मन की कोई भी बात जीवनसाथी से कह सकते हैं, जिसमें आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी आपको आज शामिल होना पड़ सकता है। अगर आपको कोई निवेश करने की जानकारी मिलती है तो आपको बहुत सावधान रहना होगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने मित्र से होगी। आपके लिए सलाह है कि आज खर्च पर थोड़ा कंट्रोल रखें। कोई सोचा हुआ काम आज आपका अटक सकता है।
मकर राशि- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए ख़ुशियों भरा रहने वाला है। आज आपके घर में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम होगा, जिससे खुशियां बनी रहेंगी। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, नहीं तो छोटी-छोटी बातों पर आपका किसी निकट संबंधी से झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपना रुका हुआ काम समय पर पूरा करना होगा और कार्यस्थल पर आपकी योग्यता के अनुरूप काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मामलों में आज प्रलोभन से बचें और किसी मामले में जोखिम न लें। अधिकारी आपके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल भी करते नजर आएंगे। स्थानांतरण के कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज सकारात्मक बदलाव दिखेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। अगर आपको काम से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो आज आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप घर और बाहर के लोगों के साथ तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है, अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है।
मीन राशि- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। लेकिन शौक श्रृंगार पर आपका खर्च आज बना रहेगा। आपकी रुचि आज धर्म कर्म में भी रहेगी। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी बहस होती है तो आपको उन्हें समझना होगा, और उनकी भावनाओं को समझना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता लेकिन बुद्धि कौशल से आप स्थिति को बखूबी संभाल पाएंगे। आज आपको कोई ऐसी बात भी सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।



