मेष राशि- आज आप कुछ साहसिक कदम उठाकर लाभ पाने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो रहे हैं तो आज बिना झिझक अपनी बात रख पाएंगे और लोग आपकी बातों को महत्व भी देंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। बिजनस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कमाई से मन प्रसन्न होगा। निवेश आज सतर्कता से करें। आप अपनी संतान से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल होंगे। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे।
वृष राशि- भाग्य की दृष्टि से आज का दिन वृष राशि के लिए लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने रिश्तेदारों की बातों पर पूरा ध्यान देंगे जिससे आपके रिश्ते में बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं और आपको परिवार के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने घर में पूजा-पाठ, कीर्तन, भजन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। विदेश जाने zके लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा। किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने में भी आप विचार कर सकते हैं। घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे और आपको अपने कार्य के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा। वैसे आज आपके लिए सलाह है कि किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय आपको उसके नीति नियमों का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
कर्क राशि- घर परिवार में आज आपको सगे संबंधियों से सोच समझकर बात करने की जरूरत है नहीं तो आपके अपने आज आपसे नाराज हो सकते हें। वैसे यदि आपके व्यापार में कुछ परेशानियां चल रही हैं तो आज उनमें सुधार होगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे और इसका आपको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जो छात्र शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें आज अवसर मिल सकता है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की सफलता से खुशी मिलेगी। कोई सोचा हुआ आपका काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि के लिए सफलतादायक रहेगा, आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल भी आज प्राप्त होगा जिससे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आज आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे आज राजनीति और सरकारी क्षेत्र के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पिता से आपको सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको सतर्कता से काम लेना होगा। शेयर में निवेश आज संभलकर करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप उत्साह से भरे रहेंगे, जिसके चलते किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। अगर करियर को लेकर आपके मन में कोई उलझन थी, तो वह भी आज सुलझ जाएगी। नौकरी में आज आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती जिससे आपको फायदा मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि- आज का दिन तुला राशि के लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जातक आज ऊर्जावान रहने वाले हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह पर पूरा ध्यान देंगे और इसका आपको फायदा भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो उनसे भी आपको राहत मिलेगी। आज अपने कार्यस्थल पर विनम्रता बनाए रखेंगे जिससे सहकर्मियों से आपको मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोग आज कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आप खुद से ज्यादा दूसरों की मदद करते नजर आएंगे। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि- आपको आज आलस्य त्यागना होगा नहीं तो कोई बनता काम भी आज अटक सकता है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के सहयोग से आज आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है। आज आप सामाजिक गतिविधियों में भी पूरी निष्ठा रखेंगे। यदि भाइयों के साथ रिश्तों में कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर हो जाएगा और रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलता नजर आ रहा है।
धनु राशि- आज का दिन धनु राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे घर में उत्साह और चहल पहल की स्थिति रहेगी। संतान की पढ़ाई में आ रही परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी।
मकर राशि- कारोबार के लिहाज से आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे और आपकी कुछ दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आप आज सुबह से ही अपने काम को लेकर सजग रहेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने लंबित कार्य पूरे नहीं कर पाए हैं तो आज आप उन्हें पूरा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज आपका सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज किसी पारिवारिक विषय को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है।
कुंभ राशि- आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं, इसलिए इनपर आपको नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत है। काम की तलाश कर रहे लोगों को कोई बहुत अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खान-पान में बदलाव करना होगा, नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है। यदि पारिवारिक रिश्तों में कोई मनमुटाव चल रहा है तो उसमे आपको राहत मिलेगी। किसी भी कानूनी मामले में धैर्य रखें और उतावलेपन से बचें। विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
मीन राशि- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। बड़े मुनाफे के चक्कर में गलत योजनाओं में पैसा न लगाएं। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और यदि आपकी पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट कचहरी में में चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष प्रबल होगा। आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। कोई घरेलू मामला सुलझने से आपको खुशी मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। संतान पक्ष से आपको खुशी मिेलेगी।