ज्ञानज्योतिष

13 मार्च बुधवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आप सोशल मीडिया पर किसी से मिल सकते हैं। लंबी दूरी पर रहने वालों के बीच रिश्ता बनने की संभावना है। सुरक्षित रहकर मेलजोल बढ़ाएं। पार्टनर के चुनाव में सावधानी बरतें।

वृष राशि- आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। किसी भी फैसले में लापरवाही बरतने से आपको बचना होगा। अगर आप किसी काम को कल पर टालेंगे तो वह लंबा खिंच सकता है। बौद्धि कुशलता और माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कारोबार से जुड़ी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन राशि-  आपके काम में प्रगति होगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी होगी। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांगता है, तो आपको उनकी मदद के लिए आगे आएंगे जिससे परिवार में आपसी संबंध बेहतर होगा। आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं में भी पैसा लगा सकते हैं।

कर्क राशि – आपका आकर्षक व्यक्तित्व आपको मंजिल तक पहुंचा सकता है। आगे बढ़कर इस रिश्ते को अपनाएं। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपको बचना होगा। यदि आपके माता-पिता आपको कोई रास्ता दिखाते हैं, तो आपको उस पर चलना होगा, उनकी बातों को टालेंगे तो उनकी नाराजगी का भी सामना करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। मित्रों से भी आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी सेहत के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कोई मान सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। कोई भी काम अपने भाग्य पर न छोड़ें, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। विद्यार्थी किसी परीक्षा का परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में पिता से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको फायदा मिलता दिख रहा है। सरकारी काम में सफलता मिलने का योग बना हुआ है।

कन्या राशि- आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया है तो वह आपको अच्छा मुनाफा दिला सकता है। आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लेकिन आपको आज अपने कामकाज में सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही दिखाएंगे तो इसका प्रतिकूल परिणाम भोगना पड़ सकता है। वाहन आज बहुत ही सावधानी से चलाएं। शिक्षा प्रतियोगिता में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे लेकिन सलाह है कि गंभीरता से काम लें।

तुला राशि- प्रेम की जिंदगी शुरू हो सकती है। सपनों का सौदागर से मिल सकते हैं। दोनों का साथ जज्बाती बनाएगा। आपसी विश्वास रिलेशन के लिए फायदेमंद रहेगा। साझेदारी के काम में आपको विशेष लाभ मिलेगा। परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो आज समस्या को सुलझाने में आप सफल होंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। तुला राशि की महिलाओं को आज मायके की ओर से खुशी मिलेगी। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार भी दिखेगा। आप आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि- किसी व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले निश्चित कर लें कि यह आकर्षण तो नहीं। उससे बाद में आपको निराशा हाथ लगेगी। पहली मुलाकात में जज्बाती ना बनें। आपको अपने किसी करीबी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप अपने काम को आज समय पर पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे जिसका आपको फायदा भी मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। व्यापारिक कार्यों से जुड़े जातकों को आज अपने पेंडिग डील को निपटाने का प्रय़ास करना चाहिए, सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा।

धनु राशि- आपके किसी रोचक व्यक्ति से मिलन के आसार हैं। हाथ से मौका न जाने दें। भावनाओं को व्यक्त करने के लिए साहस जुटाना होगा। यह आपकी जिंदगी बदलकर रख देगी। आप अपने किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे, तो उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आपके कुछ अधूरे कार्य और सपने पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। यदि परिवार में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो आप उसे खत्म करने का प्रयास करेंगे, रिश्तों में सुधार होगा। बिजनेस करने वाले लोग कोई नई मशीनरी ला सकते हैं अथवा किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि- आप ऐसे शख्स से मिलेंगे जिसका साथ आपको खुशी देगा। उसका स्वभाव आपको आकर्षित करेगा। आप उसके साथ रिश्ता आगे बनाने की सोच सकते हैं। आप दोनों का जल्द प्रेमसंबंध शुरू हो सकता है।

कुंभ राशि-  नया प्रेमसंबंध शुरू हो सकता है। आप किसी के साथ डेटिंग पर जा सकते हैं। उसे प्रभावित करने के लिए साहसपूर्ण बनें। शुरू से ही ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना बेहद अच्छा रहेगा।

मीन राशि–  आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपको आज कार्यक्षेत्र में इसका फायदा मिलेगा। आप आज कोई साहसिक निर्णय लेंगे जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर आप अपने बढ़ते खर्चों से चिंतित हैं तो वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। यदि परिवार के सदस्यों के बीच कोई मनमुटाव चल रहा है तो उसे लेकर आप तनाव में रहेंगे। नौकरी करने वाले लोग कार्यभार को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी आज मीन राशि के जातक चिंतित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Back to top button