मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी परिजन के घर मिलने जा सकते हैं। बिजनेस में यदि आपने बड़े निवेश को करने का सोचा है, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। हालांकि यदि आपने शेयर मार्केट में धन का निवेश किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। भाई व बहनों से आप अपने मन की बात कह सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
मिथुन राशि
आज के दिन परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे।
कर्क राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।
सिंह राशि
आज का दिन परेशानियों भरा दे सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना ठीक नहीं रहेगा।
कन्या राशि
आज किसी के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं।
तुला राशि
आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को खो सकते हैं। वाहन संभलकर चलाएं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने चले जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए काम का दायित्व रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
धनु राशि
आज किसी विवाद में उलझ सकते हैं। वाणी पर संयम बरतें। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। पार्टनर धोखा दे सकते हैं। परिवार में संपत्ति पर विवाद हो सकता है।
मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि
आज का दिन समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा काम बाधित हो सकता है।
मीन राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। आज जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आने वाले दिनों में इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।



