ज्ञानज्योतिष

5 मार्च मंगलवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी आज दूर होगी। समाज में कोई विशेष पद या दायित्व मिल सकता है। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको आज सफलता मिलना निश्चय है। कमाई आपकी आज अच्छी होगी लेकिन खर्च भी आपका बना रहेगा। आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी को ओर से सरप्राइज मिल सकता है आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए भी आज कुछ योजना पर विचार करेंगे। प्रबंधन के काम के जुड़े जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष राशि- आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें। आपके साथ धोखा हो सकता है। आज जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और इसका उपयोग आप कार्यक्षेत्र में आज उन्नति के लिए कर सकते हैं। अगर आपका प्रमोशन बचा है तो संभव है कि इस बारे में बात आगे बढे। आपके लिए सलाह है कि आज मन को थोड़ा शांत रखें और गंभीरता से हर फैसला लें, अगर आप गुस्से में आकर कोई फैसला लेंगे तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी में किसी परेशानी का सामना कर रहे थे तो उससे राहत मिलेगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि- जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। आपको आज सेहत में नरमी का अहसास हो सकता है। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में सहयोगियों का व्यवहार भी आपको परेशान करेगा। आज तनाव के बीच अच्छी बात यह रहेगी कि लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी। अगर आप कोई रुकी हुई बिजनेस डील फाइनल कर रहे हैं तो उसमें बहुत सावधानी बरतें। कारोबारियों के लिए आज दिन का दूसरा भाग बेहतर होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी आज चिंता होगी।

कर्क राशि- आज का दिन एक बड़े फैसले का दिन है, जिसका असर आप पर और आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, परंतु कार्य क्षेत्र में अपने मित्रों और सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है। आर्थिक मामलों में सलाह कि किसी की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। आपको आज कई पेंडिंग बिल भी चुकाने होंगे, खर्च आपका बना रहेगा जिस पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत संतान को कोई पुरस्कार मिलने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

सिंह राशि- आपकी राशि से आज चंद्रमा पंचम भाव में संचार करते हुए शुभ फल देने वाले हैं। वैसे आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं उनका प्रयास आज रंग लाएगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा पैसा कमाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और कोई नई वस्तु खरीदने की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। परिवार में आज आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान पक्ष को लेकर आप मन में प्रसन्नत होगी।

कन्या राशि- आपको आज माता और मातृपक्ष से सुख मिलेगा। आपके रुके हुए काम में गति आएगी और आप अपनी पूर्व में की हुई गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। सितारे कहते हैं कि आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। संभव है कि आज आप अपने लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करें। वैवाहिक जीवन आज आपका प्रेमपूर्ण रहेगा। लव लाइफ में भी स्थिति अनुकूल है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा।

तुला राशि- पारिवारिक जीवन में आपके बेहतर तालमेल दिखेगा। आप अपने साथी के साथ आज आनंददायक पल बिताएंगे और कुछ घरेलू मुद्दों पर आप चर्चा करेंगे। आपको आज किसी निकट संबंधी ओर से अच्छी खबर मिलेगी। तेज गति से चलने वाले वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा, वाहन सावधानी से चलाएं। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती, लेकिन आप इसे सकारात्मक रूप से लेंगे और कुछ नया करने और सीखने का प्रयास करेंगे। छात्र आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि- आज नया काम शुरू कर सकते है। सफलता मिलेगी। दूसरों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में मान सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर आपके बच्चे की शादी में कोई बाधा आ रही है तो बाधा दूर हो सकती है जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। खेल औऱ रक्षाक्षेत्र से जुडे़ जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।

धनु राशि- नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता मिल जाएगी। व्यापार आदि में लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। किसी चल रही समस्या का समाधान होने से आपको खुशी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक पल बिता पाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे और किसी योजना का पूरा फायदा आपको मिल सकता है।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर और उन्नतिदायक रहेगा। आपका खर्च आज बना रहेगा लेकिन शुभ कार्यों में आपका खर्च बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आप कुछ घरेलू मुद्दों को लेकर चिंतित रहेंगे जिसका समाधान घर के सदस्यों के सहयोग से हो जाएगा। आप आज आर्थिक उन्नति के लिए निवेश के बारे में भी विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। जो लोग विदेश यात्रा संबंधी प्रयास कर रहे हैं आज उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा।

कुंभ राशि- आज आपको करियर कारोबार में कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन सहकर्मियों के अहसयोगपूर्ण व्यवहार से आपको परेशानी होगी। बिजनस में आज निवेश बढ़ाने के सोच रहे हैं तो अपने विचारों को टाल दें नहीं तो नहीं तो आगे नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की खुशी होगी। घरेलू मामलों में सितारे कहते हैं कि आपके भाई बहनों के बीच रिश्ता बेहतर होगा।

मीन राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई बड़ी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ सहयोग से खुशी की प्राप्ति होगी। माता के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी बात को लेकर वह नाराज हो सकती है।

Leave a Reply

Back to top button