ज्ञानज्योतिष

4 मार्च सोमवार आज का राशिफल..वृश्चिक राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा, इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज का दिन बहुत अच्छा है। सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आज परिवार को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसका अच्छा असर आने वाले दिनों में नजर आएगा।

वृष राशि- वृष राशि वाले व्यापारी, कारोबारी और नौकरी पेशा वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। काम धंधे के समय व्यापार में ग्राहकी चहल पहल रहने वाली है, जिससे अच्छी बिक्री होगी और आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। बिजली एवं ऊर्जा के सेक्टर में अच्छा बिजनस होता देखा जा सकता है। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें सावधान रहना होगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं उन्हें आज बडी सफलता मिल सकती है। इस राशि के नौकरी करने वाले जातकों को आज अधिकारियों द्वारा काम को सराहना मिलेगी।

मिथुन राशि- आज का दिन आपका परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते आप और आपका पूरा परिवार परेशान हो सकता है। साथ ही बच्चों की चिंता मन में बनी रहेगी। विवादों में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कुछ नए कार्यों की शुरुआत आपको बड़ी सफलता की ओर ले जाएगी। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ आज आप कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले व्यक्तियों को सफलता प्राप्त होगी। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपका जीवन परिवर्तित हो सकता है। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में आपका दबाव बढ़ेगा।

कन्या राशि- आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में आप फंस सकते हैं, जिस कारण आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश आज न करें नहीं, तो आर्थिक नुकसान संभव है। साथ ही पत्नी और बच्चों से आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला राशि- आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी नए कार्य के सिलसिले में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। आज आप किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन आर्थिक तौर से बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

धनु राशि- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। साथ ही आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मकर राशि- आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। साथ ही आर्थिक तौर से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। पत्नी से चल रहे विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

कुंभ राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में चिंता बनी रहेगी। साथ ही आज के दिन न्यायालय पक्ष को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोच हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में आर्थिक तौर से बड़ी मदद आज आपको मिल सकती है, जिस कारण आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button