ज्ञानज्योतिष

18 मार्च शनिवार आज का राशिफल..

मेष- उत्तम फलकारक समय बना हुआ है. चहुंओर लाभ के संकेत हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में सुधार होगा। दीर्घकालिक योजनाओं को समर्थन मिलेगा। कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी. करियर कारोबार में शुभता का रहेगी. सत्ता का साथ समर्थन पाएंगे। इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी. विविध कार्यों को पूरा करेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. बड़प्पन का भाव रहेगा। अवसर बढेंगे. यात्रा पर जा सकते हैं. विभिन्न गतिविधियों में रुचि बना रखेंगे।

वृष- भाग्य बल से सभी प्रयास पक्ष में बने रहेंगे. कार्य योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। बंधु बांधवों से सहयोग रहेगा। परिस्थिति में तेज सुधार के संकेत रहेंगे. अवरोध दूर होंगे। धार्मिक गतिविधियों से प्रमुखता जुड़ सकते हैं. आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा। पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. संकल्प पूरा करेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे। संसाधनों में वृद्धि होगी. लाभ की प्रबलता बनी रहेगी. साहस पराक्रम बना रहेगा. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी।

मिथुन- सूझबूझ से आगे बढ़ते रहें. समय साधारण है। धैर्य धर्म का पालन बढ़ाएं। स्वजनों परिजनों से सीख सलाह रखें. नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे. आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। विनम्र बने रहेंगे. स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें. जल्दबाजी में समझौते नहीं करें। आपसी समन्वय बनाए रखेंगे. संतुलिग ढंग से आगे बढ़ेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अप्रत्याशित स्थिति रह सकती है. आवश्यक कार्यों में अनुशासन रखें. मितभाषी बने रहें।

कर्क- रहन-सहन आकर्षक रहेगा. साझा विषयों में शीघ्रता दिखाएंगे। लक्ष्य समय से पूरा करने की सोच रखेंगे. बड़े प्रयास गति पाएंगे। परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी. प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी। श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी. साझीदारी में सफलता मिलेगी. नेतृत्व के प्रयास बेहतर बनाए रखेंगे. भूमि भवन से जुड़ीं योजनाओं को गति देंगे। विभिन्न विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी. दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा. स्थायित्व के मामले संवरेंगे।

सिंह- मेहनत और कौशल से पेशेवर परिणाम साधेंगे। लाभ पक्ष में बनाए रहेंगे. करीबियों पर भरोसा बढ़ेगा। आवश्यक कार्यों में गति देंगे. रुटीन और निरंतरता पर जोर रहेगा। कागजी कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे. ठगों व धूर्तां से बचाव रखेंगे। विनम्रता बनाए रहेंगे. जोखिम नहीं उठाएंगे. जल्दबाजी में कार्य नही करेंगे। पेशेवरता पर जोर बढ़ाए रहेंगे. कामकाजी प्रयासों पर फोकस रखेंगे. नौकरीपेशा व सेवाक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. साझा कार्यों को मजबूती मिलेगी।

कन्या- उत्साह से कार्य व्यापार आगे बढ़ाएंगे। मन के मामलों में प्रभावी रहेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला कौशल से जगह बनाएंगे। आवश्यक कार्य समय से पूरे होंगे. सामंजस्यता का प्रयास रखेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सहजता से आगे बढ़ेंगे. उूर्जा उत्साह बना रहेगा. बौद्धिकता बल पाएगी. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे. समाज के श्रेष्ठ जनों से प्रभावित होंगे. विनम्रता व आज्ञाकारिता रखेंगे।

तुला- व्यक्तिगत मामलों एवं व्यक्तित्व पर बल रखेंगे. प्रबंधन संवारेंगे। भावनात्मक मामलों में धैर्य रखें. भावावेश और जल्दबाजी से बचें. आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी. उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। आस्था विश्वास से कार्य करें। करीबियों से सहजता बनाए रखें. निजता पर ध्यान बनाए रखेंगे। गरिमा गोपनीयता बढ़ाएंगे. निजी उपलब्धियों पर फोकस रहेगा. पारिवारिक विषयों पर ध्यान देंगे। जनसंपर्क का लाभ मिलेगा. व्यापार बेहतर बना रहेगा. जिद से बचें. सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

वृश्चिक- सामाजिक संपर्कों को बल मिलेगा. कार्य व्यापार में वृद्धि होगी। नवीनता पर जोर देंगे. आवश्यक विषयों को पूरा करेंगे। सामंजस्य बढ़ाने का प्रयास रहेगा। बंधुत्व की भावना संवार पाएगी. सहकारिता व साझीदारी में रुचि रखेंगे। सभी से सामांजस्य बढ़ाएंगे. भावनात्मक विषयों में अंकुश बढ़ाएंगे. कारोबार में प्रभावी रहेंगे। प्रबंधन के कार्य सधेगे. अनुशासन बढ़ाएंगे। परिवार में हर्ष उत्साह रहेगा. संवाद संचार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. आवश्यक कार्यों में तेजी लाएंगे. संपर्क का दायरा बड़ा हागा।

धनु- कुल कुटुम्ब के मामलों में सक्रियता आएगी. आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे। संबंधियों का सहयोग रहेगा। चहुंओर शुभता का संचार रहेगा। परिवार के साथ स्मरणीय पल साझा करेंगे. भव्यता बनाए रखेंगे. जीवन स्तर संवार पर रहेगा. समता सामन्जस्यता रखेंगे। सुखदायक समय है। प्रतिष्ठित जनों का आगमन संभव है. योग्यजन आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। वचन बनाए रखेगे. संस्कार परंपराओं पर जोर रखेंगे. धन संपत्ति में वृद्धि होगी।

मकर- सभी क्षेत्रों में लाभ प्रतिशत ऊंचा रहेगा. साख सम्मान में वृद्धि होगी। निजी जीवन में हर्ष आनंद बना रहेगा. सृजनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों में अपेक्षित जगह बनाएं रखेंगे. मेलजोल और संवाद में सहजता रहेगी. नियम अनुशासन रखेंगे। यात्रा के संकेत हैं. शुभ सूचना मिल सकती है. संपर्कां का लाभ पाएंगे. स्मरणीय पल साझा करेंगे. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी। बड़ी सोच रखेंगे. कलात्मक समझ बढ़ेगी. जीवनशैली संवार पर रहेगी. पारिवारिक कार्यों को गति देंगे।

कुंभ- व्यक्तिगत प्रदर्शन प्रभावी रहेगा. पेशेवर लक्ष्यों को पूरा करेंगे। वाणिज्यिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। विस्तार योजनाओं को बल मिलेगा. नीति नियमों का पालन करेंगे. संबंधियों का सम्मान रखेंगे। संस्कारों को बढ़ावा देंगे. पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। अपनों से सीख सलाह रखेंगे। अतिथि का सम्मान करेंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. सूझबूझ से आगे बढ़ें. गलतियों को अनदेखा न करें। खर्च और निवेश पर ध्यान दें. रिश्तों में संवेदनशीलता रहेगी. सामंजस्यता रखेंगे. आय-व्यय बढ़ा रहेगा।

मीन- लाभ के प्रयास बढ़त पर बने रहेंगे. लाभ और प्रभाव में वृद्धि रहेग। विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी। संवाद संपर्क प्रभावशाली होगा. प्रबंधन संवार पाएगा. कारोबारी जन बेहतर करेंगे. अर्थ व्यापार में सफलता पाएंगे. आवश्यक विषयोंं को पूरा करने का प्रयास रखेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर मामले सकारात्मक होंगे. वचन बनाए रखेंगे. योजनाओं में सफलता पाएंगे। सहयोग की सोच रखेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा. मित्रों की मदद से बड़े प्रयास बनेंगे।

Back to top button