
मेष- भाग्य और कर्म का संयोग सफलता दिलाएगा. शासन प्रशासन के कार्य बनेंगे. प्रबंधकीय कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. जोखिम उठाने की सोच रहेगी। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. प्रयास पक्ष में होंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यापार मजबूती पाएगा। कामकाजी सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा. विभिन्न मामलों में अनुकूलता रहेगी. लाभ बढ़त पर बना रहेगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा।
वृष- भाग्य से आगे बढ़ेंगे. आत्मविश्वास बल पाएगा. दोपहर से परिसिथतियां अधिक सकारात्मक होंगे।आध्यात्मिक विषयों में रुचि बनाए रखेंगे. पेशेवर शिक्षा पर जोर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों पर जोर देंगे. सहकारिता व साझेदारी में वृद्धि होगी. चहुंओर शुभता बनी रहेगी. कार्य सधेंगे. आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे। योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. वाणिज्य व्यापार में वृद्धि होगी. प्रभावशाली परिणाम पाएंगे. दीर्घकालीन लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे।
मिथुन- आवश्यक कार्यों को दोपहर तक कर लेने पर जोर दें. मिश्रित परिणामों वाला समय है। जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचें. आकस्मिकता बनी रह सकती है. सहनशीलता बनाए रखेंगे. कार्य प्रभावित होंगे। अपनों के सुझावों पर ध्यान देंगे. शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें. स्वास्थ्य पर जोर रखें. परिजनों का सहयोग रहेगा। खानपान में सात्विकता रखें. सेहत से समझौता न करें. अनजानों से दूरी रखें. लापरवाही से बचें. नियमों की अनदेखी से बचें।
कर्क- दोपहर से समय की अनुकूलता बढ़त पर रहेगी. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। संबंधों का लाभ उठाएंगे. लक्ष्य साधने में सफल होंगे. भूमि भवन के कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. निर्णय ले सकेंगे। सामूहिक प्रयत्न बेहतर होंगे. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. सफलता प्रतिशत संवरेगा. अवसरों भुनाने का प्रयास रहेगा। औद्योगिक प्रयासों में गति आएगी. स्थायित्व को बल मिलेगा. व्यवस्था मजबूत होगी. सूझबूझ से बनाए रखेंगे।
सिंह- मामले लंबित रखने से बचें. दोपहर बाद कर्मठता से राह बनाएंगे। सेवाभावना मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे. व्यापार में अपेक्षित सफलता संभव है. कामकाज में सतर्कता बरतेंगे।श्रमशीलता बनाए रहेंगे. नियम अनुशासन बढ़ाएंगे. सूझबूझ और सजगता से काम लेंगे. प्रबंधन में अनुकूलता रहेगी। खर्च व निवेश पर अंकुश रखें. नौकरी के प्रयास गति लेंगे. कार्य व्यापार में जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है. कामकाजी संबंधों में सहजता रखेंगे।
कन्या- निर्णय लेने में सहज सजग रहेंगे. संस्कार परंपराओं में गति आएगी. परिस्थितियां सुधार पर रहेंगी। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे. युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कला कौशल संवार पाएंगे. बुद्धिबल से सफलता पाएंगे. अनुकूलता का वातावरण रहेगा। अध्ययन अध्यापन में रुचि बनी रहेगी. सीख सलाह बनाए रखेंगे. शैक्षिक गतिविधियां बढ़ेंगी. उच्च मनोबल से सब संभव कर दिखाएंगे. इच्छित प्रयास फलित होंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे।
तुला- साहस से सफलता बनाए रखेंगे. आवश्यक कार्य दोपहर करने पर जोर दें। सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी. प्रबंधन प्रशासन पक्ष बेहतर रहेगा. अनुशासन बढ़ाएंगे. पेशेवरता रखेंगे। व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे. कार्य व्यवसाय में गति रहेगी. निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। परिवार के लोग साथ समर्थन बनाए रखेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहें।
वृश्चिक- विकास के पथ पर बने रहेंगे. व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे. महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे. वरिष्ठजन सहयोग देंगे। समझ बेहतर बनी रहेगी. साहस पराक्रम बना रहेगा. सामूहिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. बंधु बांधवों के साथ से उत्साहित बने रहेंगे. सामाजिकता सहकारिता बनी रहेगी। सभी क्षेत्रों में अनुकूलन बना रहेगा उूर्जा और विश्वास से भरे रहेंगे. वाणिज्यिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. निसंकोच रहेंगे।
धनु- चहुंओर अनुकूलन बना रहेगा. अपनों के सहयोग से सफलता मिलेगी. कुल कुटुम्ब से जुड़े मामले पक्ष में बनेंगे। परंपरागत व्यवसाय में तेजी रखेंगे. नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे. श्रेष्ठ जनों का घर आगमन होगा. धनधान्य के मामले पक्ष में रहेंगे। परिवार में हर्ष आनंद से समय बिताएंगे. योग्यता प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे. वाणी व्यवहार में प्रभाविता बनाए रखेंगे. चहुंओर तेजी दिखाएंगे. परिवार में सुख सौख्य बढ़े।
मकर- समय तेजी से सुधार पाएगा. रचनात्मक कार्यों के अवसर बढ़ेंगे. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. तेजी से आगे आने की सोच रखेंगे। नवाचार अपनाएंगे. चर्चा के केंद्र में रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. विविधि प्रयासों में रुचि रखेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. कामकाज की शुरूआत कर सकते हैं. जिम्मेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. पेशेवरों और वरिष्ठों से भेंट होगी. अनुबंधों में सक्रियता आएगी।
कुंभ- आवश्यक कार्यों को दोपहर तक कर लेने का प्रयास रखें. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे। जिद जल्दबाजी अहंकार से बचेंगे. करियर व्यापार सकारात्मक रहेगा. परिजनों का सहयोग पाएंगे. आपसी रिश्तों को बेहतर बनाएंगे. जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे। कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे. सहजता बढ़ाएंगे. न्यायिक विषय गति लेंगे. वैदेशिक मामलों में सतर्क रहेंगे।
मीन- प्रबंधन में प्रभावी रहेंगे. आर्थिक मामलों में संपर्क संवाद बना रहेगा। सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखेंगे. करियर करोबार संवार पर रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे. विभिन्न क्षेत्रो में लाभ ऊंचा होगा। प्रशासन के कार्य सधेंगे. बड़ों से तालमेल बढ़ेगा. अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. भेंट के अवसर बढ़ेंगे। साहस और पराक्रम बना रहेगा. बड़ा लक्ष्य रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. वरिष्ठ जन सहयोगी हों।



