
मेष- घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. परिजनों से सीख सलाह बनाए रखें. वरिष्ठों का सानिध्य बढ़ाएं। भवन वाहन की खरीदी में रुचि लेंगे. भौतिक वस्तुओं पर फोकस रहेगा. रहन सहन प्रभावी रहेगा। भावुकता नहीं दिखाएं. निजी रिश्तों पर जोर रखेंगे. तर्क विवाद से दूर रहेंगे. घरेलु मामले सामान्य रहेंगे। तार्किक संतुलन बनाए रखें. व्यवहार में सहजता सजगता लाएं. उमंग उत्साह बना रहेगा. पेशेवर अच्छा करेंगे. स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें।
वृष- विश्व बंधुत्व की भावना बल पाएगी. वाणिज्यिक मामलों को गति देंगे. रिश्तों में मजबूती आएगी। कम दूरी की यात्रा संभव है. बड़प्पन बढ़ाएंगे. नकारात्मक लोगों से दूरी रखें. बड़ों से सानिध्य रहेगा। भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे.महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे। संबंधों में सहज रहेंगे. सामाजिक कार्यां में सफलता पाएंगे. भाईचारा बढ़ाने पर जोर रखेंगे. करियर कारोबार में सक्रियता लाएंगे।
मिथुन- जीवनस्तर संवार पर रहेगा. वाणी व्यवहार से सभी का मन जीतेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में समर्थन प्राप्त होगा. निजी मामले हल होंगे. मान सम्मान में वृद्धि बनी रहेगी. संकोच हटेगा। हर्ष आनंद बना रहेगा. रक्त संबंधियों से संपर्क बेहतर होगा. विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छे परिणाम पाएंगे। बचत बैंकिंग कार्यां में रुचि रहेगी. संग्रह संरक्षण पर ध्यान देंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. घर परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा।
कर्क- पहल करने की आदत बनी रहेगी. उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा। चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. समय तेजी से सुधार पाएगा। कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में तेजी बढ़ाएंगे. सृजन कार्यां में रुचि लेंगे. स्वयं पर ध्यान देंगे. बड़ा सोचेंगे। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे. महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. शुभ प्रस्तावों को प्राप्त करेंगे।
सिंह- व्यवसायिक लेनदेन पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. दूर देश के मामलों में सक्रियता आएगी. व्यवस्था का सम्मान करेंगे। विनम्र रहेंगे. कार्य विस्तार की योजनाएं गति लेंगी। स्पष्टता बनाए रखेंगे. सफेदपोश ठगों एवं धूर्तां से दूर रहें. नीति नियम बनाए रखेंगे। आवश्यक सूचना मिल सकती है. प्रबंधकीय मामलों में धैर्य दिखाएंगे. यात्रा हो सकती है. सभी का सम्मान बनाए रखेंगे. बैर व क्रोध से बचाव रखेंगे।
कन्या- करियर कारोबार में तेजी बनाए रखेंगे. पेशेवर प्रयासों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा. चहुंओर शुभता रहेगी. महत्वपूर्ण कार्य में तेजी दिखाएंगे. उपलब्धियां बढ़ेंगी. उल्लेखनीय मामले बनेंगे.योजनाएं फलेंगी. अधिकारियों से भेंट होगी। आर्थिक वाणिज्यिक प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. परिजनों का सहयोग रहेगा. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे।
तुला- प्रशासनिक दखल बढ़ाने का समय है. कामकाज उम्मीद के अनुरूप बनाए रखेंगे। जिम्मेदारों और वरिष्ठों से सलाह लेंगे. भावनात्मक मजबूती रखेंगे. शासन प्रशासन के मामले पक्ष में बनेंगे। प्रबंध कार्यां से लाभ होगा. सफलता प्रतिशत संवार पर रहेगा. सभी क्षेत्रों में सक्रियता बनाए रखेंगे। करीबियों का सहयोग रहेगा. सभी का विश्वास पाएंगे. पद प्रतिष्ठा से जुड़े मामले संवरेंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी बने रहेंगे. आत्मविश्वास उूंचा रहेगा।
वृश्चिक- भाग्य की अनुकूलता चहुंओर विजय दिलाएगी. साहस पराक्रम और संपर्क संवाद पर जोर बना बना रहेगा। सभी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. पुण्यार्जन बढ़ेगा. संकोच छोड़ेंगे। बड़प्पन बढ़ेगा. सकारात्मक परिस्थियितों का लाभ उठाएंगे. विभिन्न योजनाओं में गति आएगी. बड़े लक्ष्य साधेंगे। उच्च शैक्षिक गतिविधियां बढ़ेंगी. लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है. लंबित योजनाएं संवरेंगी. व्यापार में तेजी बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा।
धनु- धूर्तां के प्रभाव में आने से बचें. नए लोगों से सहज दूरी बनाए रखो। आपसी समझ बूझ से कार्य करेंगे। बहस से बचेंगे. नीति नियम बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे। पूर्व मामले उभर सकते हैं. विरोधी सक्रियता रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्यां में धैर्य दिखाएं. सामंजस्यता बनाए रखें। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति लापरवाही न दिखाएं. भावुकता पर नियंत्रण बढ़ाएं. बड़ों के सानिध्य पर जोर दें।
मकर- भूमि भवन के मामले पक्ष में बनेंगे. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। व्यक्तिगत रिश्ते मजबूत होंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे. विनम्रता बढ़ाएंगे. औद्योगिक प्रयासों को बढ़ाएंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा. धनधान्य में बढ़त रहेगी. निसंकोच आगे बढ़ें. संबंध भुनाएं. फोकस बढ़ाएं. प्रबंधकीय प्रयासों में तेजी बनाए रहेंगे। करियर व्यापार में समय देंगे. मित्र संबंधो में घनिष्ठता बढ़ेगी. आवश्यक कार्यां पर जोर देंगे।
कुंभ- आवश्यक सूचना प्राप्त हो सकती है. पेशेवरता व अनुशासन बढाएंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। बजट के अनुसार आगे बढ़ेंगे. रुटीन बेहतर रखेंगे. व्यवस्था पर जोर देंगे। विपक्ष की सक्रियता बनी रहेगी. सावधानी से आगे बढ़ें. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं. सजगता बनाए रहें. मेहनत के मामले संवरेंगे। तर्कशीलता एवं तथ्यात्मक व्यवहार रखें. सबसे बनाकर चलें. सेवा कार्यां में गति बनी रहेगी. कामकाज में प्रलोभन से बचेंगे. नीति नियमों में सजग रहेंगे।
मीन- सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. लंबित कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे. कला कौशल में बेहतर होंगे। बौद्धिक प्रखरता बढ़ेगी. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी. मेल मुलाकात में सहज रहेंगे। कार्य विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी. आज्ञाकारिता रखेंगे. विभिन्न परिस्थितियों पर नियंत्रण रखेंगे. उत्साह मनोबल से कार्य साधेंगे।



