
मेष- संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी. सबको जोड़ने में सफल होंगे. विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। उद्योग व्यापार के लिए उचित समय है. दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। स्थायित्व बल पाएगा. भिम भवन के मामले पक्ष में बनेंगे. रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. करियर व्यापार संवरेगा। नेतृत्व क्षमता में बेहतर बनी रहेगी. साझा प्रयासों में वृद्धि होगी. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. करीबियों का भरोसा जीतेंगे।
वृष- श्रमशीलता बनाए रहेंगे. जरूरी कार्य समय से करेंगे. आर्थिक मामलों में सतर्कता रखेंगे। कार्य व्यापार में ढिलाई से बचेंगे. पेशेवर चर्चाओं में धैर्य बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्ट रहेंगे. व्यवस्था को मजबूती देंगे। प्रलोभन में नहीं आएंगे. कर्मठता से काम लेंगे. प्रबंधन का सम्मान करेंगे. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. सेवा भावना बल पाएगी। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कार्यगति अपेक्षा के अनुरूप रहेगी. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
मिथुन- मित्रों का साथ विश्वास बढ़ाएगा. कामकाज में उत्साह बनाए रखेंगे। शि़क्षण प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी. कामकाजी परिस्थितियों में सुधार लाएंगे। आवश्यक बदलाव संभव हैं. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा. कला कौशल संवार पर रहेंगे. सभी प्रभावित होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा. सम्मान में वृद्धि होगी. बौद्धिकता पर जोर रहेगा। अवसर भुनाएं. परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावी रहेंगे. मित्रों करीबियों से सामंजस्य बढ़ेगा. सक्रियता व सूझबूझ से काम लेंगे।
कर्क- व्यक्तिगत विषयों में उतावली न दिखाएं. पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। गरिमा गोपनीयता पर जोर देंगे. संवेदनशीलता बनी रहेगी. उपलब्धियों पर फोकस रहेगा. पैतृक मामलों में सक्रिय रहेंगे। विभिन्न प्रयास बेहतर बनेंगे. बड़ों से संवाद बढ़ाएंगे. प्रयास तेज होंगे.सबसे तालमेल रखेंगे। भावावेश में न आएं. आवश्यक कार्यां में विनम्रता बनाए रखें. महत्वपूर्ण कार्यां को स्वयं करें. निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन की प्राप्ति होगी।
सिंह- संबंधों को भुनाने का प्रयास रहेगा. वाणिज्य व्यापार विस्तार लेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. सहकारिता में मजबूती रहेगी। बंधुओं का सहयोग बढ़ेगा. साहस पराक्रम बढ़ाएंगे। आलस्य छोड़ें. विनम्रता बढ़ाएं. जरूरी जानकारी मिल सकती है. संचार संवाद में बेहतर रहेंगे. सामाजिक संबंध संवारेंगे। सामाजिक कार्यां में रुचि रहेगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. कामकाजी मामले बनेंगे. कम दूरी की यात्रा हो सकती है।
कन्या- घर में हर्ष आनंद उत्सव का वातावरण बना रहेगा. रचनात्मकता और सक्रियता रखेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी. संस्कार परंपराओं को बल देंगे। अतिथि का आदर सत्कार करेंगे. श्रेष्ठ कार्यां में समय देंगे। इच्छित वस्तु मिल सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे. प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. संग्रह संरक्षण में रुचि लेंगे. उत्सव से जुड़ेंगे। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे. मेहमानों का आगमन बना रहेगा. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. वचन निभाने में आगे रहेंगे।
तुला- चहुंओर श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे. नवीन कार्यां में गति आएगी. रचनात्मकता को बल मिलेगा। दीर्घकालिक योजनाओं में रुचि बढ़ेगी. लेंगे. अनुकूलता बढ़त पर बनी रहेगी. वाणिज्यिक विषयों में रुचि दिखाएंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. विभिन्न कार्यां में सफलता के संकेत हैं। करियर व्यापार में निरंतरता रखेंगे. विभिन्न प्रयासों में तेजी लाएंगे. अनोखी कोशिशों से सभी को प्रभावित करेंगे।
वृश्चिक- साधारण प्रभाव का दिन बना है. आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी. करियर कारोबार में सावधानी बरतें। न्यायिक मामलों में धैर्य बढ़ाएंगे. सूची बनाकर कार्य करेंगे। स्पष्टता रखें. रिश्तेदारों का समर्थन पाएंगे. खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रहेगा. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। मेहनत पर भरोसा रखेंगे. बजट पर ध्यान देंगे. जल्दबाजी में नहीं आएंगे. व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा. वैदेशिक कार्यां को पूरा करें।
धनु- सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रह सकता है. अतिउत्साह में चूक करने से बचेंगे। करियर व्यापार को मजबूती मिलेगी. सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे। मामले पक्ष में बने रहेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेगा. अपनों से सामंजस्य रखेंगे. सभी का भरोसा जीतेंगे। विभिन्न विषय बल पाएंगे. प्रतिस्पर्धा बढ़ाएंगे. चर्चा में प्रभावी रहेंगे. उद्योग व्यापार में शुभता बढ़ेगी. प्रभाव में वृद्धि होगी। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी. प्रबंधन संवरेगा. सोच बड़ी बनाएं. तेजी से मामले हल करेंगे।
मकर- जिम्मेदारों और वरिष्ठों से बना कर चलेंगे. विभिन्न कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे। करियर व्यापार लाभ में बने रहेंगे. गंभीर विषयों में रुचि रहेगी। श्रेष्ठ जनों से भेंट के अवसर बनेंगे. सम्मान का भाव बढ़ेगा। प्रबंधन प्रशासन के कार्यां में गति आएगी. पैतृक कार्यां में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. सामंजस्य बढ़ाएंगे. बड़प्पन रखेंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. सभी की मदद से महत्वपूर्ण परिणाम साधेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. सहयोग की भावना बढ़ाएं।
कुंभ- भाग्य पक्ष में बना रहेगा. विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की नई राहें बनेंगी। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यां से जुड़ेंगे। अवरोध दूर होंगे. स्वास्थ्य सुधार पाएगा. शारीरिक समस्याएं कम होंगी. सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। जनकल्याण के कार्य करेंगे. सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे. संबंध संवरेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. शुरूआत साधारण रहेगी. परिस्थितियों में तेज सुधार होगा। पेशेवर पक्ष मजबूत होगा. आस्था विश्वास में वृद्धि होगी. लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे।
मीन- आवश्यक चर्चा संवाद एवं कार्या में धैर्य दिखाएं. कामकाज प्रभावित हो सकता है। अनुशासन व निरंतरता रखेंगे। स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. लापरवाही से बचें. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा. लेनदेन में सजगता बनाए रहेंगे। शोध कार्यां पर ध्यान जाएगा. अप्रत्याशित परिस्थितियां बनी रहेंगी. समय साधारण प्रभाव का बना हुआ है। आकस्मिकता पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. तैयारी से कार्य करेंगे. परिजनों से सीख सलाह पर ध्यान देंगे. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे।



