छत्तीसगढ़

CG- बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश..नाबालिग गिरफ्तार..

रायपुर

14 साल के नाबालिग ने 13 की बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की है। छोटी उम्र में बड़ा कांड करने वालो नाबालिग के खिलाफ पूरे मुहल्ले में बवाल हो गया। देर रात लोगों ने खमतराई थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और बलात्कार की कोशिश करने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना खमतराई इलाके में बनी बस्ती की है।

जानकारी के अनुसार,  नाबालिग बच्ची के घर वाले काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोस में ही रहने वाला लड़का घर में घुस गया। उसने लड़की को पकड़ा और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। लड़की की चींख सुनकर पड़ोस के लोग जैसे ही उसके घर आए तो वह लड़का भाग गया।

लोगों ने लड़की के परिजनों को खबर दी। आरोपी लड़का भी उसी इलाके का रहने वाला था। इसलिए लड़के के घर वालों के साथ भी विवाद हो गया। पुलिस ने FIR करने में देर की तो लड़की के पक्ष से लोग थाने में हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देखकर पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया, और आरोपी लड़के को पुलिस पकड़कर थाने ले आई, अब इससे पूछताछ की जा रही है।

Back to top button