
रायपुर
कांकेर जिले के धुर नक्सल इलाके कोयलीबेड़ा ब्लॉक के केसोकोडी गांव में अज्ञात युवक ने सहकारी समिति के अध्यक्ष की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने उसकी पत्नी पर भी हमला कर दिया। हमले में मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है। आरोपी युवक का मोबाइल मौके पर ही गिर गया, जिसके आधार पर कांकेर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
रात में कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ढूंढा वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष सोनसाय दुग्गा (62 वर्ष) के घर में अज्ञात युवक घुस आया और उनके ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सोनसाय की पत्नी जब बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उसके ऊपर भी डंडे से वार किया और मौके से भाग निकला। इस बीच आरोपी का मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही गिर गया। इस आधार पर पुलिस जांच जारी है।



