रायगढ़। 10अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, बिलासपुर के अपर आयुक्त अजीत सिंह पटेल ने रायगढ़ डिवीजन में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संभागीय एवं संपदा कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया, जिसमें कई अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए.
इस पर अपर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए
अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने,तथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान इन परियोजनाओं की समीक्षा की गई:
ऑक्सी जोन, इतवारी बाजार,राजीव नगर कॉलोनी उन्नयन कार्य,विभिन्न कॉलोनियों का विकास कार्य,केलो रिवर फ्रंट का प्रस्तावित प्रोजेक्ट,परिवहन विभाग के ई-Track कार्य में गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित ठेकेदार के भुगतान में कटौती
सहायक अभियंता एवं उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.
साथ ही निर्देश दिया गया कि रायगढ़ में ई-Track एवं कार्यालय निर्माण सहित सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं.अपर आयुक्त अजीत सिंह पटेल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.




