छत्तीसगढ़

CG- भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मृतकों में मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद समुंदलाल नेताम, बहन मुमतुला नेताम और 8 वर्षीय भांजा अंशु नेताम शामिल हैं। हादसे में दोनों वाहनों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रायपुर रेफर किया गया है। टक्कर में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Leave a Reply

Back to top button