छत्तीसगढ़

शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को बड़ी राहत..विशेष कोर्ट से दोनों आरोपियों को जमानत..पासपोर्ट जमा करने और ट्रायल में सहयोग के आदेश..

रायपुर/ बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को बड़ी राहत मिली है। शराब घोटाले मामले में सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव विशेष कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है। एजेंसी ने 1033 पन्नों का चालान पेश किया है। बुधवार को विशेष कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने आरोपियों को पासपोर्ट जमा करने और ट्रायल में सहयोग के आदेश दिए हैं।

EOW ने विवेचनाधीन शराब घोटाला प्रकरण, अपराध क्रमांक 04/2024, धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 यथा संशोधित अधिनियम, 2018 तथा धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भा.दं.वि. के अंतर्गत पूर्व में वेलकम डिस्टलरी, कोटा जिला बिलासपुर तथा भाटिया वाइंस डिस्टलरी, सरगांव जिला मुंगेली से कुल 16 वाहन जब्त किए गए थे। विवेचना क्रम में डिस्टलरी दुर्ग के जब्त 3 वाहनों का जांच में प्राप्त डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों से यह स्थापित हुआ है कि इन वाहनों का उपयोग अवैध शराब (पार्ट-बी) के परिवहन में किया जाता था।

Leave a Reply

Back to top button