रायपुर | 25 मार्च 2026 / 2.34 करोड़ की बड़ी ठगी का खुलासा, फर्जी MBBS BAMS डिग्री गिरोह की एक और आरोपी गिरफ्तार रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
फर्जी एमबीबीएस और बीएएमएस डिग्री बनाकर तथा पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह की एक और आरोपी साक्षी सिंह (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
🔎 क्या है पूरा मामला?
आरोपियों ने नौकरी लगाने और फर्जी सर्टिफिकेट देने का झांसा देकर
👉 2 करोड़ 34 लाख रुपये की ठगी की
पहले ही इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं
अब पूछताछ के आधार पर दिल्ली से साक्षी सिंह को पकड़ा गया
📱 जप्ती:
आरोपी के पास से 03 मोबाइल फोन बरामद
📚 खुलासा:
आरोपी फर्जी तरीके से
👉 MBBS और BAMS की डिग्री तैयार कर सप्लाई करती थी
फर्जी डिग्री में डी.वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी, पुणे का नाम इस्तेमाल
⚖️ कानूनी कार्रवाई:
थाना सिविल लाइन में केस दर्ज
विभिन्न धाराओं (BNS) के तहत कार्रवाई जारी
👤 गिरफ्तार आरोपी:
साक्षी सिंह, उम्र 28 वर्ष
मूल निवासी: लखनऊ (उ.प्र.)
वर्तमान पता: नई दिल्ली
🎯 पुलिस की अपील:
👉 किसी भी नौकरी या डिग्री के नाम पर पैसे देने से पहले पूरी जांच जरूर करें



